सीतामढ़ी जिले में जिला पार्षद रेखा को एमएलसी बनाने में जदयू की जोरआजमाइश
Sitamarhi news विधान परिषद चुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने को जुटे कार्यकर्ता जदयू के सांसद विधायक सहित पार्टी के सभी पदाधिकरियों ने की बैठक एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया ।
सीतामढ़ी, जासं। स्थानीय निकाय कोटे से सीतामढ़ी-शिवहर सीट के लिए होनेवाले एमएलसी चुनाव में जिला पार्षद रेखा कुमारी को उतारकर जदयू जोरआजमाइश कर रहा है। रेखा कुमारी की एनडीए से घोषणा अभी हुई नहीं है, लेकिन उम्मीदवारी की लगभग तय मानी जा रही है। बथनाहा से जिला पार्षद रेखा कुमारी जिला परिषद उपाध्यक्ष पद के लिए भी उम्मीदवार थीं मगर, चुनाव हार गईं। रेखा को एमएलसी बनाने के समर्थन में डुमरा रोड में एक होटल में जदयू के सभी प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक हुई। जिसमें सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद, प्रदेश पदाधिकारी शरीक हुए।
जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। जिसमें एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सीतामढ़ी-शिवहर स्थानीय प्राधिकार से विधान परिषद सदस्य का चुनाव होने वाला है। चुनाव की तैयारी हेतु कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्य करेंगे। सांसद सुनील कुमार ङ्क्षपटू ने कहा कि कोई भी चुनाव चुनौतीपूर्ण लड़ा जाता है। जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता अभी से ही चुनाव की तैयारी शुरू कर दें। विधायक दिलीप राय एवं पंकज मिश्रा ने भी विधान परिषद चुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ काम करने के लिए कहा। वरिष्ठ नेता विमल कुमार शुक्ला ने यह भी कहा कि इस चुनाव में वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, जिला परिषद, प्रतिनिधिगण ही मतदाता होते हैं। जिसमें वार्ड सदस्य की संख्या सर्वाधिक है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वार्ड सदस्यों को वित्तीय अधिकार एवं सम्मान देने के जो कार्य किए हैं उसे वार्ड सदस्यगण भूलेंगे नहीं। निश्चित तौर पर एनडीए समर्थित उम्मीदवार को ही अपना मतदान करेंगे। एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में जीत का पुरजोर दावा किए। पूर्व विधान पार्षद राज किशोर ङ्क्षसह कुशवाहा, पूर्व विधायक जयनंदन प्रसाद यादव एवं खलील अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन कुमार ङ्क्षसह, नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्या रेखा कुमारी एवं डा मनोज, प्रदेश नेत्री रेखा गुप्ता, आरती प्रधान, किरण गुप्ता, कंचन पटेल, श्याम कुशवाहा, राम लक्ष्मण ङ्क्षसह, ठाकुर धर्मेंद्र ङ्क्षसह, लालबाबू पासवान, बबलू मंडल ने विधान परिषद चुनाव में सफलता के लिए विचार व्यक्त किए। मौके पर उपाध्यक्ष रमेश पटेल, महासचिव सुजीत ङ्क्षसह, सेवादल अध्यक्ष विजय पटेल, प्रखंड अध्यक्ष सह चोरौत प्रमुख ओम प्रकाश राय एवं राघवेंद्र ङ्क्षसह, राजगीर ङ्क्षसह, नसीम अंसारी, कैलाश बिहारी मिश्रा, सुरेश ङ्क्षसह, पूर्णेंदु कुशवाहा, बंशलाल यादव, राजेश दास, परमानंद ङ्क्षसह, जय मंगल पटेल, कुमोद कुमार बसंत आदि मौजूद थे।