Move to Jagran APP

पश्चिम चंपारण में आरटीपीएस काउंटर का औचक निरीक्षण कर वरीय अधिकारी को रिपोर्ट देने का निर्देश

आरटीपीएस काउंटर के संचालन में अनियमितता की मिली है शिकायत। दो दिन में निरीक्षण कर रिपोर्ट देेने का पश्चिम चंपारण में डीएम ने दिया आदेश। कहा कि आरटीपीएस. काउंटर के सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से संचालन में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

By Vinay PankajEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 04:30 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 04:30 PM (IST)
पश्चिम चंपारण में आरटीपीएस काउंटर का औचक निरीक्षण कर वरीय अधिकारी को रिपोर्ट देने का निर्देश
आरटीपीएस काउंटर की व्यवस्था करने का निर्देश देते डीएम कुंदन कुमार

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। डीएम कुंदन कुमार ने कहा कि सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी योजनाओं की स्वीकृति एवं अन्य कार्यों का संपादन प्रखंड अवस्थित संचालित आरटीपीएस. काउंटर के माध्यम से किया जा रहा है। पूर्व में स्थानीय नागरिकों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं की स्वीकृति एवं अन्य कार्यों के लिए अनुमंडल एवं जिलास्तर के कार्यालयों में जाकर अपने कार्यों का निष्पादन कराना पड़ता था। इससे उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उनकी परेशानियों का निदान करते हुए राज्य सरकार द्वारा निर्णय लिया गया कि नागरिकों को उनके प्रखंड कार्यालय के माध्यम से ही उक्त सभी सुविधाएं प्रदान की जाए। 

loksabha election banner

आरटीपीएस. का मुख्य उदेश्य पारदर्शी तरीके से आमजनों को निर्धारित समयावधि के अंदर पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाना है। इसी उदेश्य की पूर्ति के लिए प्रखंड कार्यालयों में आरटीपीएस. काउंटर संचालित किया जा रहा है। बावजूद इसके विभिन्न माध्यमों से आरटीपीएस. काउंटर के संचालन में गड़बड़ी की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही है।

आरटीपीएस. काउंटर के सुचारू एवं पारदर्शी तरीके से संचालन में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी वरीय पदाधिकारी प्रखंड अंतर्गत संचालित आरटीपीएस. काउंटर का निरीक्षण करेंगे तथा जांच प्रतिवेदन संबंधित कोषांग को उपलब्ध करायेंगे। उन्होंने कहा कि आरटीपीएस. काउंटर के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता, शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों, कर्मियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारियों को निदेर्श दिया गया है कि प्रखंड अंतर्गत संचालित आरटीपीएस. काउंटर का निरीक्षण अनिवार्य रूप से करें।

इन्हें मिली है औचक निरीक्षण की जिम्मेदारी

वरीय उप समाहर्ता सुभाषीनी प्रसाद को बेतिया प्रखंड अंतर्गत आरटीपीएस. काउंटर का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अपर अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर चनपटिया आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण करेंगे। इसी तरह वरीय उप समाहर्ता रवि प्रकाश को मझौलिया प्रखंड, भूमि सुधार उप समाहर्ता बेतिया संजय कुमार को नौतन प्रखंड, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया विद्यानाथ पासवान को बैरिया प्रखंड, जिला आपूर्ति पदाधिकारी को अनिल कुमार राय योगापट्टी प्रखंड,लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण निदेशक राजेश कुमार को लौरिया प्रखंड, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नरकटियागंज बालेश्वर प्रसाद को नरकटियागंज प्रखंड, जिला कल्याण पदाधिकारी उपेन्द्र ङ्क्षसह को सिकटा प्रखंड, अनुमंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज साहिला को मैनाटांड़ प्रखंड,भूमि सुधार उप समाहर्ता, नरकटियागंज अजय कुमार ङ्क्षसह को गौनाहा प्रखंड, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बगहा मदन कुमार को बगहा-01 प्रखंड, भूमि सुधार उप समाहर्ता, बगहा मो इमरान को बगहा-02 प्रखंड, वरीय उप समाहर्ता राजीव कुमार को रामनगर प्रखंड, वरीय उप समाहर्ता सुजीत कुमार वर्णवाल को मधुबनी प्रखंड, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश ङ्क्षसह को भितहां प्रखंड, जिला पंचायत राज पदाधिकारी विनोद कुमार रजक को पिपरासी एवं अपर अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा मो. सरफराज नवाज को ठकराहां प्रखंड अंतर्गत संचालित आरटीपीएस. काउंटर का विधिवत निरीक्षण करने की जिम्मेदारी दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.