नारायणी नदी का बढ़ा जलस्तर, सौ एकड़ तरबूज की फसल बर्बाद
कर्ज लेकर अधिकतर किसानों ने की थी तरबूज की खेती। शनिवार की रात अचानक बढ़ गया नदी का जलस्तर।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। पारू प्रखंड के उस्ती गांव से होकर गुजरने वाली नारायणी नदी का जलस्तर शनिवार रात अचानक बढ़ गया। इससे सौ एकड़ में लगी तरबूज की फसल बर्बाद हो गई। किसानों में मायूसी छा गई है। पंचायत समिति सदस्य पुत्र व सामाजिक कार्यकर्ता एमडी सोनू ने जिलाधिकारी से जांच कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
नदी का जलस्तर अचानक बढऩे से देवेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, रामेश्वर सिंह, अशोक सिंह, दीपू सिंह, सरोज सिंह, बुंदेला सहनी, हीरा सहनी, पंकज बैठा, नीरज बैठा, विनोद कुमार, चंदन कुमार, अवधेश सिंह, रौशन सिंह, कृष्णा सहनी, सतन सहनी, मनीष सिंह, रामायण सिंह की करीब सौ एकड़ खेत में लगी तरबूज की फसल बर्बाद हो गई।
सोनू ने बताया कि अधिकतर किसानों ने जमीन हुंडा पर लेकर महाजन से ब्याज पर कर्ज लेकर खेती की थी। वे किसान सदमे में हैं। शीघ्र मुआवजा की व्यवस्था नहीं हुई तो सैकड़ों किसान प्रखंड कार्यालय का अनिश्चितकाल के लिए घेराव कर धरना-प्रदर्शन करने को विवश होंगे।