Move to Jagran APP

दरभंगा में शराब धंधे से जुड़े युवक को मारी गोली, पुलिस से बचने को अस्पताल में नाम बदलकर हुआ था भर्ती

दरभंगा के कमतौल सिंहवाड़ा में शराब धंधे से जुड़े कटरा यजुआर के एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। उसका इलाज मुजफ्फरपुर के बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी मिलने के बाद अस्पताल में पुलिस की तैनाती कर दी गई है।

By Murari KumarEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 09:43 PM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 09:43 PM (IST)
दरभंगा में शराब धंधे से जुड़े युवक को मारी गोली, पुलिस से बचने को अस्पताल में नाम बदलकर हुआ था भर्ती
सीतामढ़ी में शराब धंधे से जुड़े युवक को मारी गोली।

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता।  दरभंगा के कमतौल सिंहवाड़ा में शराब धंधे से जुड़े कटरा यजुआर के एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। उसका इलाज मुजफ्फरपुर के बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी मिलने के बाद अस्पताल में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। 

loksabha election banner

डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय ने बताया कि गोली से घायल युवक नूनू राय के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मामले थाने में दर्ज हैं। पूर्व में एक बार उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। उसके खिलाफ दर्ज मामले खंगाले जा रहे हैं। वहीं उन्होंने कहा कि गोली किस विवाद में मारी गई है इसका अभी पता नहीं लगा है। चर्चा है कि शराब सिंडिकेट के गुर्गों के बीच हुए गैंगवार में उसे गोली लगी होगी। पुलिस को यह भी पता लगा है कि नूनू के अलावा दो अन्य धंधेबाज भी घायल हैं। लेकिन, वे दोनों किस अस्पताल में हैं। इसका पता नहीं लगा है। अस्पताल में जांच को पहुंची पुलिस ने बताया कि घटनास्थल अभी स्पष्ट नहीं है। कुछ लोग सीतामढ़ी तो कुछ दरभंगा के सिंघवाड़ा में गोलीबारी की बात बता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि बयान दर्ज होने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा। 

फर्जी नाम बता अस्पताल में हुआ भर्ती

गोली से घायल युवक को फर्जी नाम से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, इंटरनेट मीडिया पर उसकी तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया। अस्पताल में पहुंचकर छानबीन की। पता लगा कि वह शराब धंधेबाज नूनू राय है। इसके बाद डीएसपी पूर्वी ने तुरंत वहां पर पुलिस बल की तैनाती कर दी और पल-पल की रिपोर्ट मांगी है। 

पार्टी में हुई थी गोलीबारी

पुलिस की मानें तो नूनू अपने साथियों के साथ एक पार्टी में गया था। वहां पर दूसरे गुट के शराब धंधेबाजों से विवाद हुआ। इसी को लेकर गोलीबारी की घटना घटी। हालांकि, नूनू के स्वजन इससे साफ तौर पर इन्कार कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.