मुजफ्फरपुर में गर्लफ्रेंड के साथ होटल में गुुल खिला रहा था पति, पत्नी बोली- अब तो हद हो गई यार
बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रेम का एक अजब-गजब का मामला सामने आया है। दूसरी युवती के साथ पति को देख पत्नी ने होटल पर किया जमकर हंगामा काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने कराया शांत बाइक छोड़ भाग निकला पति।
मुजफ्फरपुर, जासं। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अनोखी घटना सामने आई है। पत्नी को घर पर छोड़कर होटल में गुल खिला रहा था पति। इसी बीच पत्नी भी वहां पहुंच गई। इसके बाद फिर जो हुआ जानकर हैरान रह जाएंगे। पत्नी ने जैसे दूसरी युवती को देखी आगबबूला हो गई। पत्नी का गुस्सा देख पति वहां से भागने लगा जबकि गर्लफ्रेंड भी वहां से धीरे-धीरे खिसकने लगी। मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के इमलीचटटी के एक होटल में एक युवती के साथ पति को देख महिला ने जमकर हंगामा किया। पत्नी को बवाल करते देख आरोपित पति मौके पर बाइक को छोड़कर फरार हो गया। इसके कारण वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। अफरातफरी की स्थिति बन गई। सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
पति का कई लड़कियों से है संबंध
पुलिस ने हस्तक्षेप कर महिला को शांत कराने की कोशिश की, मगर वह काफी चिल्ला रही थी। काफी मशक्कत के बाद महिला शांत हुई। बताया गया कि महिला मिठनपुरा इलाके की रहने वाली है। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उनकी शादी उक्त युवक से हो चुकी है। शादी के बाद भी उनके पति के कई लड़कियों के साथ संबंध है। इसके कारण महिला को अपने पति पर संदेह था। पति की गतिविधि पर वह नजर रख रही थी। इसी बीच गुरुवार की दोपहर महिला को जानकारी मिली कि पति इमलीचटटी के होटल में एक युवती के साथ ठहरा है। इसके बाद महिला वहां पहुंची। पति को कमरे में रंगे हाथ युवती के साथ पकड़े जाने के बाद हंगामा करने लगी। इस बीच किसी तरह युवती भी वहां से निकल गई। पुलिस का कहना है कि महिला ने लिखित शिकायत नहीं दी है। शिकायत आने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि मामले के बाद वहां तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई, और हो भी क्यो न। पति ने काम ही कुछ अनोखा किया था।