Move to Jagran APP

साथियों से अवैध संबंध बनाने से इनकार करने पर पति करता था पिटाई, महिला ने उठाया ये कदम

मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र की महिला ने पति के डर से सदर थाना क्षेत्र स्थित मायके में ली शरण। पति व उसके भाई पर शराब व हथियार के धंधे में शामिल होने का आरोप। जानिए मामला...

By Murari KumarEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 08:53 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 08:53 PM (IST)
साथियों से अवैध संबंध बनाने से इनकार करने पर पति करता था पिटाई, महिला ने उठाया ये कदम
साथियों से अवैध संबंध बनाने से इनकार करने पर पति करता था पिटाई, महिला ने उठाया ये कदम

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। मनियारी थाना क्षेत्र की एक महिला पति की पिटाई व प्रताडऩा के कारण सदर थाना क्षेत्र में शरण ली है। उसने आरोप लगाया है कि उसका पति शराब व हथियार का धंधा करता है। अक्सर वह धंधे में शामिल अपने साथियों के साथ रात में घर आता है। वह अपने साथियों से संबंध बनाने के लिए दबाव देता है। इससे इनकार करने पर उसकी पिटाई  और बच्चों के अपहरण के धमकी दी जाती है। उससे बचने के लिए वह सदर थाना क्षेत्र स्थित मायके में शरण ली है। उसने पति व उसके भाई के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

loksabha election banner

यह है मामला

पुलिस को उसने बताया कि उसकी शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी। उसे एक बेटा और बेटी है।  पति और उसका भाई शराब व हथियार का धंधा करता है। दोनों असामाजिक तत्वों के साथ भी रहता है। हर रात नशे की हालत में घर पहुंच कर उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। गलत प्रवृत्ति वाले लोगों के साथ अनैतिक कार्य करने के लिए भी प्रेरित करता है।  विरोध करने पर बच्चों का अपहरण करवाने व हत्या की धमकी देता है।  इससे वह परेशान होकर सदर थाना स्थित अपने मायके चली आई है। थानाध्यक्ष संजीव सिंह निराला ने बताया कि महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.