राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की ओर से शिक्षा और रोजगार के सवाल पर मानव कतार 24 जनवरी को Muzaffarpur News
पूरे बिहार में मानव कतार की तैयारी। पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश यादव कहा- 15 साल में नीतीश कुमार ने प्रवचन ही दिया सुशासन का वचन नही निभाया।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कोषाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि पिछले 15 साल में सीएम नीतीश कुमार ने केवल प्रवचन ही दिया है। सुशासन का वचन नहीं निभाया। सूबे की शिक्षा व्यवस्था बदहाल है।
बेरोजगारी चरम पर है। पार्टी की ओर से जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर 24 जनवरी को पूरे बिहार में मानव कतार बनाकर आम जनता को जागरूक किया जाएगा। शहर के मेंहदी हसन रोड, ब्रह्मïपुरा किला स्थित पार्टी के प्रदेश महासचिव रेयाज अहमद के आवास पर पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा। शिक्षा और रोजगार के सवाल पर पार्टी सुप्रीमों उपेंद्र कुशवाहा ने 24 जनवरी को पूरे बिहार में विशाल मानव कतार का एलान किया है।
सूबे के सभी सरकारी स्कूलों के सामने सुबह 11.30 बजे से दोपहर दो बजे तक मानव कतार बनाई जाएगी। 21 जनवरी को शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल से टॉवर चौक भारत माता नमन स्थल तक साइकिल जुलूस निकाला जाएगा। वरिष्ठ नेता अधिवक्ता राजू कुशवाहा को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
मौके पर प्रदेश महासचिव रेयाज अहमद, राजू कुशवाहा, दीपनारायण सिंह, राकेश आजाद, अमरनाथ भक्त, शाह आलम, राम बाबू सिंह, अरुण कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, नंद किशोर कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा, रामेश्वर महतो पप्पू, लखिंद्र भगत, ललन विशाल, ब्रहमदेव सिंह, अशोक सिंह, वीरेंद्र भगत, रवि कुशवाहा, संजय कुमार, राम प्रवेश सहनी, नरेश मेहता, राम नरेश कुशवाहा, शैलेंद्र कुशवाहा, विजय चौधरी, पप्पू निषाद, आनंद कुशवाहा, राज किशोर ठाकुर, रामप्रीत कुशवाहा व उमाशंकर सिंह थे।