शिक्षा व रोजगार के लिए रालोसपा ने बनाई मानव श्रृंखला
मुजफ्फरपुर सबको शिक्षा व रोजगार मुहैया कराने की मांग को लेकर रालोसपा कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाई।
मुजफ्फरपुर : सबको शिक्षा व रोजगार मुहैया कराने की मांग को लेकर रालोसपा कार्यकर्ताओं ने मुरौल प्रखंड मुख्यालय पर मानव श्रृंखला बनाई। इसमें प्रखंड संयोजक रंधीर कुशवाहा, कृष्णमोहन कुशवाहा, राजद किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामनेरश राय, मिथिलेश यादव, नरेश साह, लालबाबू पासवान, दिनेश कुमार, सुमन कुमार, प्रमोद कुशवाहा आदि शामिल रहे। मीनापुर :रालोसपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष रामनरेश कुमार के नेतृत्व में मानिकपुर मिडिल स्कूल के सामने मुजफ्फरपुर- शिवहर मुख्य मार्ग पर मानव श्रृंखला बनाई। वही नूर छपरा मिडिल स्कूल के पास उमाशकर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में मानव श्रृंखला बनाई। श्रृंखला में नंदकिशोर प्रसाद, राकेश आजाद, संदेश रंजन, अनिल कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, शंभू आर्य आदि शामिल हुए। कुढ़नी : रालोसपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के सभी विद्यालयों के सामने मानव श्रृंखला बनाई। इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय तुर्की की मानव श्रृंखला में रामबाबू सिंह, प्रखंड अध्यक्ष रवि रौशन कुमार, अमरनाथ भक्त, अरुण कुशवाहा, दीपनारायण सिंह, महेश राय, राकेश सहनी, शभू सिंह, पप्पू निषाद, वीरेंद्र सिंह, रंजीत कुमार, विनोद कुमार राय, विवेक साह आदि शामिल थे। कटरा :रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार की अध्यक्षता में राज्य में ब्याप्त बेरोजगारी, अशिक्षा, भ्रष्टाचार के खिलाप मानव श्रृंखला का आयोजन कर बिरोध जताया गया। कार्यक्रम में सरोज कुमार, विमल कुमार कुशवाहा, चन्द्र भूषण साह आदि प्रमुख थे। साहेबगंज: प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय के समीप रालोसपा कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाई। इसमें प्रखंड अध्यक्ष लखींद्र भगत, पंचायत अध्यक्ष मनोहर पासवान, युवा सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार पासवान, जीवन पासवान, उमाशकर भगत, जितेंद्र सहनी, निरंजन कुमार साह, धर्मेद्र कुमार, अवधेश सिंह, मकेशर भगत आदि शामिल थे।