West champaran : कैसे दूर होगा कोरोना संक्रमण, अधिकारी नहीं कर रहे गाइडलान का पालन
पश्चिम चंपारण के बगहा में पालन कराने वाले ही तोड़ रहे नियम कोरोना संकट के प्रति उदासीन हुआ प्रशासनिक महकमा इस कठिन घड़ी में सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की तथा अधिकारियों को संपूर्ण जवाबदेही सौंप दी। अधिकारियों ने भी सजगता का परिचय भी दिया।
पश्चिम चंपारण, जासं । दस महीने पूर्व जब कोरोना वायरस ने दस्तक दी तो लोग सकते में आ गए। खुद की सुरक्षा की ङ्क्षचता सताने लगी। इस कठिन घड़ी में सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की तथा अधिकारियों को संपूर्ण जवाबदेही सौंप दी। अधिकारियों ने भी सजगता का परिचय दिया। लोगों के सहयोग से शुरुआत के चुनौतीपूर्ण महीने आसानी से निकल गए। हालांकि इस दौरान अनुमंडल के चार हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हुए। ड्यूटी निभाने के क्रम में एएसडीएम, बगहा दो सीओ, बगहा दो बीडीओ, अनुमंडलीय अस्पताल के तत्कालीन उपाधीक्षक समेत कई अन्य अधिकारी व कर्मी भी संक्रमण का शिकार हुए। एहतियात और जीवटता के बल पर संक्रमण को मात देकर वे काम पर लौटे। अब, जब सरकार वैक्सीनेशन की तैयारी में जुटी है। सतर्कता की जरूरत है। ताकि इस वायरस को मात दिया जा सके। हालांकि वर्तमान परिस्थिति यह है कि नियमों का पालन कराने वाले ही नियम तोड़ रहे हैं। दो दिन पूर्व धनहां थाने में जनता दरबार का आयोजन हुआ। जिसमें मधुबनी सीओ रंजीत कुमार व थानाध्यक्ष शंभूशरण गुप्ता नेे लोगों की फरियाद सुनी। इस दौरान न तो शारीरिक दूरी का पालन हुआ ना ही किसी ने मास्क लगा रखा था। नगर थाना, पठखौली ओपी, नगर परिषद, वन विभाग, पीएचइडी, कृषि, शिक्षा, बैंक समेत सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में लोग मास्क नहीं लगा रहे। ऐसे में ङ्क्षचता जायज है।
पालन कराने वाले ही तोड़ रहे नियम :-
जिन लोगों पर शारीरिक दूरी का पालन कराने की जिम्मेदारी है, वे नियम तोड़ रहे। इससे संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ चला है। सार्वजनिक स्थानों की कौन कहे, सरकारी कार्यालयों में शारीरिक दूरी की अनदेखी की जा रही है। एसडीएम कार्यालय, बगहा एक व दो बाल विकास परियोजना कार्यालय, प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारी मास्क नहीं लगा रहे। हद तो यह कि सरकारी अस्पतालों में भी कुछ इसी तरह की लापरवाही बरती जा रही। कोरोना जांच करने वाले कर्मियों को छोड़ दें तो बाकी के चिकित्सक भी मास्क व शारीरिक दूरी के प्रति संजीदा नहीं हैं।
अनुमंडल के एक कर्मी पर लगा जुर्माना :-
अनुमंडल कार्यालय में कार्यरत एक कर्मी पर करीब दो महीने पूर्व मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना लगाया था। इसके बाद से कोई बड़ी कार्रवाई अब तक नहीं हुई। सरकार के गाइडलाइन के अनुसार अब कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित हो रहे। मास्क लगाना व शारीरिक दूरी का अनुपालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। बावजूद इसके स्थिति ङ्क्षचताजनक है। बगहा एएसडीएम सरफराज नवाज का कहना है कि सभी अधिकारियों व कर्मियों के लिए मास्क अनिवार्य है। शारीरिक दूरी का अनुपालन किया जा रहा।