Move to Jagran APP

कोल्ड डे में 'होलीडे'

जिले में लगातार चौथे दिन कोल्डडे रहा। गुरुवार को ठंड अपने चरम पर थी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 01:10 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 01:10 AM (IST)
कोल्ड डे में 'होलीडे'
कोल्ड डे में 'होलीडे'

मुजफ्फरपुर : जिले में लगातार चौथे दिन कोल्डडे रहा। गुरुवार को ठंड अपने चरम पर थी। सुबह में कुहासा का असर रहा। आसमान में बादल छाए रहे। दिनभर पछिया हवा चलती रही। आधा घंटा के लिए धूप निकली, लेकिन कनकनी बरकरार रही। सुबह व दिन में अन्य दिनों की अपेक्षा कम ही लोग सड़कों पर नजर आएं। शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। दुकानें जल्द बंद हो गई। लोग घरों में बंद हो गए। अलाव के सहारे शीत लहर से निजात पाने की कोशिश करते दिखे। शहर से लेकर गांव तक यहीं नजारा दिखा। ऐसा लगा मानो 'होलीडे' हो। अधिकतम 15.2 डिग्री जो सामान्य से 7.3 डिग्री कम व न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया।

loksabha election banner

डा. राजेंद्र प्रसाद कृषि विवि, पूसा के मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि पश्चिमी विछोह के कारण उत्तर बिहार के जिलों में अभी तीन दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी। इसके बाद राहत की उम्मीद है। 23 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञानी डा. ए सत्तार ने बताया कि अगले दो दिनों तक आसमान साफ तथा मौसम शुष्क रहेगा। उसके बाद हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते है। जिसके कारण 23 जनवरी के आसपास हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम 20 से 22 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। अगले दो-तीन दिनों तक पछिया हवा चलने के कारण ठंड में वृद्धि हो सकती है। उसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है। पछिया हवा की रफ्तार औसतन 4 से 7 किमी प्रति घंटा रह सकती है। इस दौरान देर सुबह तक कोल्डडे की स्थिति बरकरार रहेगी। दोपहर में धूप निकलने की संभावना है। सापेक्ष आ‌र्द्रता सुबह में 80 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है। किसानों के लिए जारी समसामयिक सुझाव में कहा है कि वर्तमान मौसम आलू की फसल में पिछेती झुलसा रोग के फैलाव के लिए अनुकूल है। इसलिए इसकी निगरानी करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.