बोले कांग्रेसी, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार नहीं गंभीर
बालिका गृह यौन उत्पीड़न की घटना के बाद साफ है कि बिहार में महिलाएं सुरक्षित नहीं। इसलिए, कांग्रेस ने इंदिरा शक्ति एप और मिर्च स्प्रे को लांच किया है।
By Edited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 11:09 AM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 11:13 AM (IST)
मुजफ्फरपुर (जेएनएन) । बालिका गृह यौन उत्पीड़न की घटना के बाद साफ है कि बिहार में महिलाएं सुरक्षित नहीं। इसलिए, कांग्रेस ने 'इंदिरा शक्ति एप' और 'मिर्च स्प्रे' को लांच किया है। एसकेजे लॉ कॉलेज परिसर स्थित हेमंत शाही सभागार में बिहार के सह संगठन प्रभारी राजेश लिलोटिया ने कहा कि बिहार में एक लाख महिलाओं के बीच मिर्ची स्प्रे वितरण का लक्ष्य है।
इंदिरा शक्ति एप के सहारे सुरक्षा
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाधी की जयंती पर 'इंदिरा शक्ति नामक एप लाच किया है। एप का इस्तेमाल महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए कर सकती हैं। इसके साथ ही पार्टी महिलाओं के बीच मिर्ची स्प्रे भी बाट रही है, जो गुंडों से उन्हें बचाने में मददगार साबित हो सकता है। पार्टी ने अपने सामाजिक दायित्व के तहत यह एप बनाया है।
चार जरूरी नंबर होंगे सेव
चंद सेकेंड में इसे अपने मोबाइल पर डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें चार नंबर रहेंगे। यदि कोई बेटी कहीं मुसीबत में पड़ती है तो इसका एक बटन दबाते ही पहले नंबर पर फोन चला जाएगा और बाकी के तीन नंबरों पर मैसेज और महिला का लोकेशन पहुंच जाएगा। इसके बाद परिजन वहां पर आकर मदद कर सकते हैं। लिलौटिया ने आक्रोश जताते हुए कहा कि चार नंबर में पहला पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर जोड़ने को मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया, लेकिन उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया। इससे लगता है कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है।
मिर्ची स्प्रे का वितरण
महिलाओं को उनकी सुरक्षा के लिए मिर्ची स्प्रे का वितरण किया जा रहा है। मिर्ची में केमिकल मिलाकर ऐसा स्प्रे बनाया गया है जो लड़कियों के लिए काफी मददगार होगा। गुंडों पर स्प्रे करते ही वह वहा से आधे घंटे तक के लिए हिल नहीं पाएंगे और पुलिस की गिरफ्त में होंगे। कार्यक्रम संयोजक एसकेजे लॉ कालेज कि सचिव उज्ज्वला शाही ने स्वागत किया। वरीय कांग्रेस नेता अरविंद कुमार सिंह ने विषय प्रवेश तो प्राचार्य जयंत कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज दास, संजय सिंह, अरविंद मुकुल, ई. संजीव सिंह, धर्मवीर शुक्ला, कृपाशंकर शाही, आलोक शर्मा, मनौव्वर आजम, सुशील शाही, आदि शामिल रहे। कॉलेज की छात्राओं ने महिला सुरक्षा पर नाटक का मंचन किया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें