Move to Jagran APP

बालिका गृह: रिपोर्ट के बाद कई लोगों की जमीन जांच के दायरे से हटी

बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर, उसके परिजन एवं एनजीओ सेवा संकल्प व विकास समिति से जुड़े लोगों की संपत्ति की खरीद बिक्री को लेकर प्रशासन की सख्ती जारी है। वहीं प्रशासन ने पहले इस सूची में आई कई लोगों की जमीन को जांच के दायरे से हटा दिया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 11:15 AM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 11:15 AM (IST)
बालिका गृह: रिपोर्ट के बाद कई लोगों की  जमीन जांच के दायरे से हटी
बालिका गृह: रिपोर्ट के बाद कई लोगों की जमीन जांच के दायरे से हटी

मुजफ्फरपुर । बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर, उसके परिजन एवं एनजीओ सेवा संकल्प व विकास समिति से जुड़े लोगों की संपत्ति की खरीद बिक्री को लेकर प्रशासन की सख्ती जारी है। वहीं प्रशासन ने पहले इस सूची में आई कई लोगों की जमीन को जांच के दायरे से हटा दिया है। इनमें कई लोगों के नाम सेवा संकल्प के सदस्यों के नाम से मिलने के कारण भी इस सूची में डाल दिए गए थे। लेकिन अब कुछ लोगों की जमीन को जांच के दायरे से हटा दिए गए है। वहीं जो जमीन वर्ष 2014 से पहले बेची गई थी उसे भी जांच के दायरे से हटा दिया गया है। वहीं ब्रजेश के जेल जाने के बाद बोचहां में उसके पुत्र ने जमीन बेची ,उसके दाखिल-खारिज पर रहेगी रोक।

loksabha election banner

इनकी जमीन को जांच के

दायरे से हटाया गया:

- श्वाति : 0.80 डिसमिल (वार्ड नंबर 19, मकान)।

- कुमार विवेक : 0.80 डिसमिल (वार्ड नंबर 19, मकान)।

- अजय कुमार वर्मा : 0.80 डिसमिल (सरैयागंज, तिलक मैदान रोड, मकान)।

- संजय कुमार : 04.83 डिसमिल (गोबरसही)।

- रघुनंदन : 10 डिसमिल (मझौली पचदही, सकरा, अतायनामा)।

- पुष्पा महथा : दो डिसमिल (चूना भट्टी)

- सुरेश लाल कर्ण : 24 डिसमिल (आदम छपरा, बोचहां) राहुल आनंद से खरीदी गई इस जमीन की दाखिल-खारिज पर रहेगी रोक:

- सदफ मंजर : 16 डिसमिल (आदम छपरा, बोचहां)

- साइस्ता जमीन : 14.20 डिसमिल (आदम छपरा, बोचहां)

- खान बहादुर : चार डिसमिल 16 डिसमिल (आदम छपरा, बोचहां)

- रफज नाज : चार डिसमिल (आदम छपरा, बोचहां)

- फरहाना यासीन : आठ डिसमिल 16 डिसमिल (आदम छपरा, बोचहां)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.