यात्रीगण ध्यान दें, गरीब रथ एक्सप्रेस तीन दिनों तक सहरसा के बदले बरौनी से चलेगी
30 जनवरी, 2 व 3 फरवरी को अमृतसर से सहरसा जाने वाली 12204 गरीब रथ एक्सप्रेस सहरसा के बदले बरौनी तक जाएगी।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। सहरसा जंक्शन पर नन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर कई ट्रेनों को रद कर दिया गया है। इसके साथ कई ट्रेनें नियंत्रित होकर चलेंगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि 30 जनवरी, 2 व 3 फरवरी को अमृतसर से सहरसा जाने वाली 12204 गरीब रथ एक्सप्रेस सहरसा के बदले बरौनी तक जाएगी। 31 जनवरी, 3 व 4 फरवरी को सहरसा से अमृतसर जाने वाली 12203 गरीब रथ एक्सप्रेस सहरसा के बदले बरौनी से चलेगी। इसके साथ कई ट्रेनों के मार्ग भी परिवर्तित किए गए हैं।
बदमाशों ने यात्रियों को पीटा
रक्सौल से हावड़ा जाने वाली मिथिला एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में मंगलवार को बदमाशों ने यात्रियों को जमकर पिटाई की। इससे एक यात्री घायल हो गया। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। ढोली स्टेशन के समीप वैक्यूम कर ट्रेन से उतरकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार जंक्शन पर मिथिला एक्सप्रेस आकर रुकी। स्लीपर बोगी में कई युवक चढ़ गए। इसके बाद सीट पर बैठने लगे। आरक्षित यात्री ने विरोध किया। इसी पर युवक यात्रियों से उलझ गए। इसके बाद यात्रियों को जमकर पिटाई की। इससे एक यात्री घायल हो गया। यात्रियों ने बीच बचाव करने के बाद मामला शांत हुआ। पीडि़त यात्री ने शिकायत करने के लिए पुलिस की खोज की, लेकिन नहीं मिलने पर मायूस हो गए। यात्रियों ने कहा कि कुछ युवक सीट पर बैठने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। सभी युवक बेटिकट सफर करते हैं। टिकट जांच कर उन्हें पकडऩा चाहिए।