गांजा का धंधेबाज वृद्ध गिरफ्तार
जूरन छपरा रोड नंबर चार में पुलिस ने छापेमारी कर गांजा के साथ 67 वषर्ींय हरि सहनी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विश्वनाथ राम के बयान पर उसके खिलाफ मादक पदार्थ प्रतिषेध अधिनियम के तहत ब्रह्मापुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
मुजफ्फरपुर। जूरन छपरा रोड नंबर चार में पुलिस ने छापेमारी कर गांजा के साथ 67 वषर्ींय हरि सहनी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विश्वनाथ राम के बयान पर उसके खिलाफ मादक पदार्थ प्रतिषेध अधिनियम के तहत ब्रह्मापुरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष के अनुसार, गश्ती के दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति गांजा बेच रहा है। इस सूचना के आधार पर छापेमारी की तो पुलिस को देखकर वह भागने लगा। इस पर उसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। उसके पास से काला और सफेद रंग की पॉलीथिन में 16 पुड़िया गांजा के साथ ही दो कार्टन में रखा सिगरेट जैसा बना रैपर मिला। पूछताछ के बाद उसे जिला जज के विशेष कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
साइकिल चोरी कर भाग रहा युवक पकड़ाया : ब्रह्मापुरा थाना लक्ष्मी चौक के निकट एक किराना दुकान के समीप खड़ी साइकिल चोरी कर भागने लगा। यह देखकर कुछ लोगों ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। उसकी पहचान काटी थाना के गरम चौक निवासी गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। भागने के क्रम में वह साइकिल सहित गिर गया। जिससे वह आंशिक रूप से घायल हो गया। चादनी चौक शाति बिहार कॉलोनी निवासी राम आमोद कुमार ने ब्रह्मपुरा थाना में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि वह किराना दुकान में सामान खरीदने पहुंचा था। दुकान से बाहर साइकिल खड़ी कर दी थी। इसी बीच उक्त युवक साइकिल लेकर भागने लगा। उसके शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया।