पेट्रोल-डीजल मूल्य में बढ़ोतरी के खिलाफ किया आक्रोश मार्च
पेट्रोल-डीजल के दाम में हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ बुधवार को आम आदमी पार्टी ने शहर में आक्रोश मार्च किया। इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार मयंक कर रहे थे।
मुजफ्फरपुर। पेट्रोल-डीजल के दाम में हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ बुधवार को आम आदमी पार्टी ने शहर में आक्रोश मार्च किया। इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार मयंक कर रहे थे। यह शहीद खुदीराम बोस स्मारक से चलकर सरैयागंज टावर व कर्बला होते हुए समाहरणालय पहुंचा। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार साहू, प्रदेश प्रवक्ता डॉ.हेमनारायण विश्वकर्मा, प्रदेश पंचायती राज अध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष नूर आलम, सकरा विधानसभा प्रभारी रमेश पासवान, एमके जॉन, विजय शर्मा, सुजीत वर्मा, शभूनाथ मिश्रा, सद्दाम खय्याम, सुनील कुमार आदि शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए राकेश कुमार साहू ने कहा कि यही भाजपा सरकार काग्रेस के जमाने में डीजल व पेट्रोल के मूल्य वृद्धि होने पर हाय-तौबा करती थी। लेकिन जब उनकी सरकार है, तो इस पर चुप्पी साधे हुए है। ऐसा पहली बार हुआ है जब डीजल पेट्रोल से महंगी हो गई है। अगर मूल्यवृद्धि वापस नहीं ली गई तो बड़े स्तर पर आदोलन होगा, इसके लिए जवाबदेह सरकार होगी। डीजल-पेट्रोल की मूल्यवृद्धि के खिलाफ आप का विरोध मार्च डीजल पेट्रोल की मूल्य वृद्धि को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने नगर पार्षद सह आप पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष डॉ. मो. नबी हसन के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला। इंद्रदेव चौक से निकला विरोध मार्च केशव चौक होते ब्लॉक गेट, गोला रोड, गाधी चौक, ब्रजनंदन चौक से नवल किशोर चौक पहुंचा तथा वापस प्रखंड कार्यालय में केंद्र व राज्य सरकार के विरुद्ध बीडीओ को सात सूत्री ज्ञापन सौंपा। विरोध मार्च में सरोज कुमार यादव ,संदीप कुमार साह, अनिल कुमार यादव, धीरज कुमार साह आदि शामिल थे।