Move to Jagran APP

समाज को सशक्त और संघर्षशील बनाएगा फ्रंट

लगभग एक वर्ष पूर्व भूमिहार ब्राह्माण सामाजिक फ्रंट का गठन समाज को सशक्त और संघर्षशील बनाने के उद्देश्य से हुआ था।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 01:29 AM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 01:29 AM (IST)
समाज को सशक्त और संघर्षशील बनाएगा फ्रंट
समाज को सशक्त और संघर्षशील बनाएगा फ्रंट

मुजफ्फरपुर : लगभग एक वर्ष पूर्व भूमिहार ब्राह्माण सामाजिक फ्रंट का गठन समाज को सशक्त और संघर्षशील बनाने के उद्देश्य से हुआ था। अब विस्तार देते हुए इसकी राज्य कार्यकारिणी का गठन किया गया है। ये बातें फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने कहीं। स्पीकर चौक स्थित निजी कार्यालय में 91 सदस्यीय कार्यकारिणी की सूची जारी करते हुए उन्होंने कहा कि फ्रंट राजनीतिक नहीं सामाजिक संगठन है। कोष संग्रह कर इस मंच के माध्यम से भूमिहार ब्राह्माण समाज के गरीब मेधावी बच्चों को बेहतर उच्च शिक्षा एवं अन्य प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिग में मदद दी जाएगी। समाज की नई पीढ़ी को तकनीक के साथ खेती से जोड़ा जाएगा। उन्होंने इस दौरान गया जेल का नाम स्वतंत्रता सेनानी बैकुंठ शुक्ला के नामपर रखने की मांग भी उठाई। प्रथम मुख्यमंत्री डा. श्रीकृष्ण सिंह, सर गणेश दत्त, स्वामी सहजानंद सरस्वती जैसी विभूतियों को सम्मान देने की सरकार से मांग की। पूर्व मंत्री अजित कुमार ने कहा कि फरवरी से मार्च में फ्रंट का महाकुंभ होगा। इसमें समाज के 50 हजार लोग शामिल होंगे। प्रेस वार्ता में धर्मवीर शुक्ला, पूर्व विधायक शत्रुघ्न तिवारी, रविद्र सिंह, डा. हरेंद्र कुमार, पीएन सिंह आजाद, प्रो. डा. अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद थे। राज्य कार्यकारिणी की सूची

loksabha election banner

अध्यक्ष : सुरेश कुमार शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष : अजित कुमार, सुधीर शर्मा, उपेंद्र प्रसाद सिंह एवं वीणा शाही।

महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष : प्रीति प्रिया

उपाध्यक्ष : रवींद्र प्रसाद सिंह, प्रकाश राय, नीतू कुमारी, डा. श्याम नंदन शर्मा एवं अरुण कुमार

कोषाध्यक्ष : सेवानिवृत्त बैंक पदाधिकारी पीएन सिंह आजाद

महासचिव : धर्मवीर शुक्ला, अरुण कुमार सिंह, भानू शेखर सिंह, अंजनी कुमार बेनीपुरी, शत्रुघ्न तिवारी, अशोक सिंह, जगनारायण तिवारी, कामोद सिंह एवं डा. नवल किशोर सिंह।

सचिव : सीपी सिंह, लक्ष्मी नारायण सिंह, श्रीनिवास सिंह, प्रबोध सिंह, अमरेश राय, कौशल शर्मा, पवन कुमार, शिशिर कौंडिल्य, संजीत मुखिया एवं धर्मेंद्रधारी सिंह।

सलाहकार समिति : पूर्व मंत्री चंद्रमोहन राय, नवल किशोर शाही एवं डा. महाचंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश प्रसाद सिंह एवं निखिल चौधरी, पूर्व विधायक प्रो. रामाकांत पांडेय, पूर्व वीसी गोपालजी त्रिवेदी, डा. हरेंद्र कुमार, राज किशोर प्रसाद, प्रो. योगेंद्र प्रसाद सिन्हा और डा. एसपी शर्मा। इसके अलावा 26 संगठन सचिव एवं 32 जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.