जमीनी विवाद में चाचा ने की गला रेतकर भतीजे की हत्या, आरोपित गिरफ्तार
घटना जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के मधुबन गांव की है सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और स्थिति का मुआयना किया आरोपित से हो रही पूछताछ।
By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 01 Mar 2019 03:32 PM (IST)Updated: Fri, 01 Mar 2019 03:32 PM (IST)
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जमीनी विवाद में चाचा ने अपने भतीजे की गला रेतकर हत्या कर दी है। आरोपित सगे चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक कुणाल कुमार (14 वर्ष ) दशवीं वर्ग का छात्र था।घटना जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के मधुबन गांव की है। आरोपित चाचा सुवेंदु ठाकुर है। घटना की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और स्थिति का मुआयना किया। पुलिस न शव को अपने कब्जे में लिया और इसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजवा दिया।
आरोपित से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। इस घटना के बाद कुणाल के परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। इस घटना को लेकर पीडि़त परिवार के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही थी। हत्या के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। घटना की जानकारी होने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आरोपित को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें