Move to Jagran APP

मधुबनी में चारपहिया सवार अपराधियों ने लूटी बाइक, नकदी व सोने की चेन

चारपहिया वाहन में सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति की बाइक सात हजार नकद एवं गले से सोने का चेन पिस्टल के बल पर लूट लिया। मारपीट कर उसे जख्मी भी कर दिया। यह घटना 23 अक्टूबर रात की बताई जा रही है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 25 Oct 2021 10:46 AM (IST)Updated: Mon, 25 Oct 2021 10:46 AM (IST)
मधुबनी में चारपहिया सवार अपराधियों ने लूटी बाइक, नकदी व सोने की चेन
मधुबनी-पंडौल पथ में लुटेरों ने पिस्टल के बल पर दिया वारदात को अंजाम।

मधुबनी, जासं। बाइक लूट की घटना को अंजाम देने के लिए अब लुटेरे चारपहिया वाहन का भी उपयोग करने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला जिले में सामने आया है। चारपहिया वाहन में सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति की बाइक, सात हजार नकद एवं गले से सोने का चेन पिस्टल के बल पर लूट लिया। मारपीट कर उसे जख्मी भी कर दिया। यह घटना 23 अक्टूबर रात की बताई जा रही है। इस घटना के संबंध में मधुबनी शहर के जेपी कॉलोनी निवासी संजय कुमार मंडल ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए नगर थाना को आवेदन दिया है।

prime article banner

आवेदन में संजय कुमार मंडल ने कहा है कि वे अपने दुकान के स्टाफ के साथ दरभंगा से मार्केटिंग करके वापस लौट रहा था। रास्ते में करीब सवा नौ बजे रात में भिठ्ठी स्थित मध्य विद्यालय के समीप चारपहिया वाहन में सवार चार अज्ञात लोगों ने उन्हें व उनके स्टाफ को रोक लिया। रोकने के साथ ही रिवाल्वर के बल पर बाइक, गले से सोने का चेन एवं सात हजार नकद लूट लिए। मारपीट कर जख्मी भी कर दिया। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद उन्हें तथा उनके स्टाफ को जबरन चारपहिया वाहन में बिठा लिया। धमकी दिया कि शोर करोगे तो मार डालेंगे। इसके बाद गाड़ी में बैठाकर मधुबनी हवाई अड्डा व रैयाम होते हुए दरभंगा एनएच पर ले जाकर गाड़ी से उतार दिया। इसके बाद उन्होंने घर पर फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद घर से गाड़ी लेकर उनके स्वजन आए तो उनके साथ मधुबनी स्थित घर लौट सका। बताया जा रहा है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नगर थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इसका पर्दाफाश कर लिया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.