Move to Jagran APP

बिहार: नेपाल में नदी में गिरी यात्री बस, चार लोगों की मौत, नौ गंभीर

नेपालगंज से रूकुमराड़ी जा रही यात्री बस में करीब बीस लोग थे सवार, दुर्घटना में मृत लोगों के शव की नहीं हो सकी पहचान, बचाव कार्य है जारी।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 10:01 AM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 10:25 PM (IST)
बिहार: नेपाल में नदी में गिरी यात्री बस, चार लोगों की मौत, नौ गंभीर
बिहार: नेपाल में नदी में गिरी यात्री बस, चार लोगों की मौत, नौ गंभीर

पूर्वी चंपारण (रक्सौल), जेएनएन। नेपाल में नदी में यात्री बस के गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना बांके जिला के नेपालगंज से रुकुमराड़ी बाजार की ओर जा रही यात्री बस में हुई। यह बस भेरी नदी में गुरुवार की रात गिर गई। उक्त बस में करीब बीस लोग सवार थे। नेपाल प्रशासन के अधिकारी ने देते हुए बताया कि करीब रात साढ़े सात बजे नगरपालिका के खलंगा सड़क खंड के पीपे गांव से करीब दो सौ मीटर आगे भे 1 ख 1329 बस सड़क से करीब दो सौ मीटर नीचे गिर गई है।

loksabha election banner

    सूचना मिलते ही जाजरकोट जिलाधिकारी ललित कुमार बस्नेत सदल बचाव दल के साथ घटनास्थल पहुंच रहे है। स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे है। सब इंस्पेक्टर खेमराज तीनकड़ी ने बताया कि दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं नौ लोग गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हुई है। बचाव कार्य चल रहा है। इस दुर्घटना के बाद इलाके में हडकंप मच गया।

    लोग बस में सवार लोगों को निकालने में जोर शोर से जुट गए। दुर्घटना में मरने वाले लोगों की पहचान में जिला प्रशासन जुटा हुआ है। अभी तक उनकी पहचान नहीं की जा सकी है। वहीं, घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति नियंत्रण में बताई गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.