मधुबनी में घरेलू कलह में पत्नी की हत्या, भाई के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम
आरोपित पति और उसका भाई फरार। ललमनियां थाना क्षेत्र के बेलहा गांव में हुई घटना। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
मधुबनी, जेएनएन। घरेलू कलह में पत्नी की हत्या कुदाल से कर दी गई। घटना जिले के खुटौना ललमनियां थाना क्षेत्र के बेलहा गांव में मंगलवार की देर रात करीब दो बजे हुई। घटना को एक व्याक्ति ने अपने भाई संग मिलकर अंजाम दिया और फरार हो गया। पुलिस मृतका के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपितों की तालाश में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक, बेलहा गांव निवासी देव नारायण यादव का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी गुलाब देवी (45) संग मनमुटाव चल रहा था जहां मंगलवार की रात विवाद बढ़ गया और उसने कुदाल से पत्नी पर वार कर दिया।
बुरी तरह घायल गुलाब देवी की मौके पर मौत हो गई। घटना में देव नारायण के भाई राम नारायण यादव की भी संलिप्तता बताई जाती है। दोनों भाई फिलहाल फरार हैं। सूचना मिलने पर मृतका के मायके नेपाल के सिरहा जिले के नरगी गांव से उसके पिता देव नारायण यादव बुधवार की सुबह पहुंचे जहां उनके बयान पर मृतका के पति और देवर के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
ललमनियां थानाध्यक्ष नंदकिशोर सहनी और खुटौना थानाध्यक्ष संतोष कुमार मंडल दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपितों की गिरफ्तारी को पुलिस छापेमारी कर रही है। हत्या के बाद पीडि़ता के मायके में कोहराम मच गया। मायके वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप