Move to Jagran APP

मधुबनी में पूर्व मुखिया सत्य नारायण यादव की गोली मारकर हत्या Madhubani News

राजनगर थाना क्षेत्र में परसा के निकट घात लगाए अपराधी ने दिया घटना को अंजाम। भटसिमर पूर्वी पंचायत के दो बार मुखिया रहे थे सत्य नारायण। हत्या के पीछे भूमि विवाद होने का अंदेशा।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 26 Jul 2019 01:37 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jul 2019 01:37 PM (IST)
मधुबनी में पूर्व मुखिया सत्य नारायण यादव की गोली मारकर हत्या Madhubani News
मधुबनी में पूर्व मुखिया सत्य नारायण यादव की गोली मारकर हत्या Madhubani News
मधुबनी, जेएनएन। जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधराना-परसा पथ पर परसा के निकट शुक्रवार को बाइक से जा रहे भटसिमर पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया बरहारा गांव निवासी सत्य नारायण यादव को घात लगाए अपराधियों ने गोली मा दी। उन्हें गंभीर हाल में सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पूर्व मुखिया को पर गोली चलने की खबर सुनकर सदर अस्‍पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। 

loksabha election banner

हत्या के कारण का अभी पता नहीं चला है। हालांकि इसके पीछे जमीनी विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। कुछ मास पूर्व भी इनका पीछा कर इनपर गोली चलाई गई थी। संयोगवश वे उस हमले में बाल-बाल बच गए थे।

सत्य नारायण यादव लगातार दो कार्यकालों में भटसिमर पूर्वी पंचायत के मुखिया रहे थे। एक कार्यकाल में इनकी पत्नी भी मुखिया रह चुकी हैं। इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी है। पुलिस छानबीन में जुटी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.