समाज के अंतिम व्यक्ति की चिता करते रहे मुजफ्फरपुर के पूर्व मंत्री गणेश यादव
महान समाजवादी नेता सह पूर्व मंत्री गणेश प्रसाद यादव के निधन पर विभिन्न दल के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है।
मुजफ्फरपुर। महान समाजवादी नेता सह पूर्व मंत्री गणेश प्रसाद यादव के निधन पर विभिन्न दल के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है। सांसद अजय निषाद ने कहा कि उनके निधन से जिलेवासियों ने एक समाजवादी हस्ती को खो दिया। वह गरीब-गुरबा के सच्चे हितैषी थे। 2014 में पहली बार सांसद का चुनाव लड़ रहा था तो उन्होंने आशीर्वाद व मार्गदर्शन किया था। उनके अधूरे सपने को पूरा किया जाएगा। पूर्व सांसद अर्जुन राय ने कहा कि वे महान समाजवादी थे। उनके निधन से राजनीति जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। समाजवादी नेता तेजनारायण झा उर्फ तेजू भाई ने कहा कि पूर्व मंत्री का निधन उनकी पारिवारिक क्षति है। कार्यकर्ताओं के सच्चे मददगार थे। जदयू के राजनीति सलाहकार समिति के सदस्य प्रो.शब्बीर अहमद, वरीय जदयू नेता शिशिर कुमार नीरज, अखिलेश सिंह, महानगर महिला जदयू अध्यक्ष राशि खत्री ने निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक जताया है।
जदयू कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा
जिला जनता दल यूनाइटेड के प्रधान कार्यालय इमलीचट्टी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष रंजीत सहनी ने की। पार्टी नेताओं ने उनके किए गए कार्य पर चर्चा की। दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की। मौके पर जेपी सेनानी सह वरीय नेता परशुराम मिश्रा, अरुण कुशवाहा, ठाकुर हरि किशोर सिंह, अमरनाथ चंद्रवंशी, शैलेश कुमार शैलू, धर्मेंद्र कुमार अबोध, विनोद कुमार सिंह, पंकज किशोर पप्पू, कांटी जदयू अध्यक्ष सौरभ साहब, पूनम कुमारी, कूमारेश्वर , श्रवण झा, लालबाबू सहनी, धनंजय शर्मा, बसंत चौधरी, भरत दास, शिव शंकर गुप्ता, सुनील चौधरी, कुंदन शांडिल्य ने उनके योगदान की चर्चा की।