Move to Jagran APP

जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह बोले, कार्यकर्ताओं की एकता ही पार्टी की ताकत

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचे मुजफ्फरपुर। फकुली में किया गया भव्य स्वागत। उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़। पूरे दिन जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। संगठन को मजबूत करने पर दे रहे बल। कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 02 Sep 2021 02:10 PM (IST)Updated: Thu, 02 Sep 2021 02:10 PM (IST)
जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह बोले, कार्यकर्ताओं की एकता ही पार्टी की ताकत
मिलजुलकर पार्टी और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करने को किया प्रेरित। फोटो- जागरण

मुजफ्फरपुर, [अमरेंद्र तिवारी]। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह आभार यात्रा के क्रम में मुजफ्फरपुर पहुंचे हैं। जगह-जगह भव्य स्वागत हो रहा है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत बड़ी होती है। एकजुटता बनाए रखें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है। जिले की सीमा में प्रवेश करने के साथ ही जिला अध्यक्ष मनोज कुमार किसान, पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा, पूर्व विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। रामदयालु में जनता दल यू के प्रदेश सचिव रंजीत साहनी ने उनकी अागवानी की। फूल माला देकर स्वागत किया‌‌। जनता दल यू अल्संख्यक प्रकोष्ठ के उत्तर बिहार के अध्यक्ष मोहम्मद जमाल, सेवादल के उत्तर बिहार के अध्यक्ष सर्वजीत कुमार पप्पू कुशवाहा के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ‌। केंद्रीय मंत्री पूरे दिन जिले में रहेंगे। उसके बाद पटना वापस जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपलोगों की एकजुटता ही पार्टी की ताकत है। इसे बरकरार रखें। मिलजुलकर पार्टी और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करें। 

loksabha election banner

पहली बार मुज़फ़्फ़रपुर आए

मौके पर मौजूद जदयू सेवा दल के उत्तर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सरबजीत कुमार उर्फ पप्पू कुशवाहा ने कहा कि केंद्र में मंत्री बनने के बाद वे पहली बार मुज़फ़्फ़रपुर आए हैं। ये आभार यात्रा जनता के लिए एक संदेश है। फकुली चौक पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अपने नेता की झलक पाने को लोग बेताब रहे। भीड़ अधिक होने से हाजीपुर-लालगंज रोड में जाम की समस्या भी उतपन्न हो गई। पुलिस जाम छुड़ाने को मशक्कत करती रही।

जगह-जगह किया जा रहा अभिनंदन

आभार यात्रा के दौरान इस्पात मंत्री का जिले में रोड शो के साथ विभिन्न जगहों पर स्वागत किया जाएगा। फकुली, तुर्की के बाद, सकरी, रामदयालु, कच्ची पक्की, मनियारी टाेल प्लाजा, मनियारी चौक, मारकन, सकरा, मुरौल, मैठी टोल प्लाजा,बोचहां, झपहां ओवरब्रिज, मीनापुर,कांटी, भगवानपुर चौक होते हुए पटना वापस जाएंगे।

उपेंद्र कुशवाहा ने भी फकुली से की थी शुरुआत

जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी फकुली से ही मुज़फ़्फ़रपुर में यात्रा की शुरुआत की थी। इसके बाद वे भी अलग-अलग प्रखंडों में घूमे थे और जनता के बीच गए थे। उनके स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से प्रोफेसर शब्बीर अहमद, नरेंद्र पटेल, गोपाल शाही ,अखिलेश सिंह, सविता शाही उर्फ पिंकी शाही, इरशाद हुसैन गुड्डू,अमरनाथ चंद्रवंशी अखिलेश कुमार,कारी साहू,‌चंदन पाण्डेय, उज्वल गुप्ता, युवा जदयू के मुख्य प्रवक्ता कुंदन शांडिल्य, दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कृष कुमार, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भारतीय कुमार आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.