Move to Jagran APP

Bihar Assembly Election 2020: यशवंत सिन्हा बोले- बेहतर बिहार बनाने के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी यूडीए

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा- 15 साल के नीतीश सरकार में बिहार देश का सबसे गरीब राज्य बना। बोले- बेहतर बिहार बनाने के लिए चुनाव मैदान में उतरने जा रही UDA।

By Murari KumarEdited By: Published: Sun, 23 Aug 2020 08:55 PM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2020 01:51 PM (IST)
Bihar Assembly Election 2020: यशवंत सिन्हा बोले- बेहतर बिहार बनाने के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी यूडीए
Bihar Assembly Election 2020: यशवंत सिन्हा बोले- बेहतर बिहार बनाने के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी यूडीए

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। 15 वर्षो के नीतीश सरकार में बिहार प्रगति करने में विफल रहा है। सूबे में बड़ी संख्या में युवा बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं। वही सूबे के शिक्षा के स्तर में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है, जबकि आवश्यक स्वास्थ्य सेवा में भी भारी कमी देखी जा रही है। उक्त बातें रविवार को छतौनी के एक आवासीय होटल के सभागार में रविवार को पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री सह यूनाइटेड डेमोक्रेटिक एलाइंस(यूडीए) के संयोजक यशवंत सिन्हा ने कही। उन्होंने यूडीए को एक आंदोलन बताते हुए कहा कि यह दलों का गठबंधन नहीं, बल्कि आंदोलन है, जो बेहतर बिहार बनाने के लिए चुनाव मैदान में उतरने जा रही है।

loksabha election banner

 अब तक यूडीए में 11 दल शामिल हुए हैं और भी पार्टियां इसमें शामिल होंगी। हम भ्रष्टाचार व शोषण मुक्त बिहार बनाना चाहते हैं। कहा- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 15 वर्ष के शासन के बाद भी बिहार पूरे देश में सबसे गरीब राज्य है। जहां प्रति व्यक्ति आय प्रति वर्ष का राष्ट्रीय औसत 142719 रुपये है, जबकि बिहार में यह केवल 43822 रुपये हैं, जो राष्ट्रीय औसत से लगभग तीन गुणा कम है। रोजगार के ज्वलंत मुद्दे पर यूडीए संयोजक ने कहा कि बिहार के लोग रोजगार के लिए पलायन करने को मजबूर हैं।

 हर साल लगभग 40 लाख लोग पलायन करते हैं। उन्होंने बिहार को देश के सबसे उपजाऊ राज्यों में से एक बताया। लेकिन, यह भी कहा कि यहां के किसान देश में सबसे गरीब बने हुए हैं। बिहार में एक किसान की आय लगभग 3000 रुपये है, जबकि पंजाब में 15000 है। वही बिहार में उद्योग, सामाजिक सछ्वाव, आधारिक संरचना आदि पर भी चर्चा की गई। मौके पर पूर्व मंत्री नागमणि कुशवाहा, देवेंद्र यादव, जनता दल राष्ट्रवादी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माला ठाकुर, अशफाक रहमान, जुल्फिकार आफताब आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.