Move to Jagran APP

बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत, दिखी खुशी

बीएमपी सिक्स दुर्गा मंदिर के पुजारी पं.नीरज झा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मंदिर के पुजारियों ने बेदौलिया में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Sep 2017 03:00 AM (IST)Updated: Mon, 04 Sep 2017 03:00 AM (IST)
बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत, दिखी खुशी

मुजफ्फरपुर। बीएमपी सिक्स दुर्गा मंदिर के पुजारी पं.नीरज झा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मंदिर के पुजारियों ने बेदौलिया में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटी। इसमें पं.राघवेंद्र मिश्र, पं.हरिशंकर पाठक, पं.दिनेश्वर दुबे, पं.राजीव झा, पं.नवीन आदि शामिल थे। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से बीडीओ, कांटी को मुस्तफापुर पंचायत के बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच वितरण हेतु 32 बोरा खाद्य सामग्री, दो बैग पुराने कपड़े, दो बोरा पानी पाउच व 12 बोरा पानी का बोतल दिया गया। बिंदा गांव के बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच वितरण हेतु सौ पॉलीथिन शीट उपलब्ध कराई गई। एलआइसी के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक ने रेडक्रॉस को 36 बोरा चूड़ा उपलब्ध कराया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से मुशहरी प्रखंड के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी गई। मंत्री सुरेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविनंदन सहाय, प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा, प्रदेश महामंत्री सुजीत वर्मा, प्रदेश सचिव मनीष कुमार आदि थे। नागरिक मोर्चा ने बाढ़ राहत कार्यो में तेजी लाने की मांग को लेकर शहीद स्मारक पर विरोध सभा की। अध्यक्षता मोहन प्रसाद सिन्हा ने की। पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान न्यास व महिला पतंजलि योग समिति की ओर से रविवार को बोचहां व मुशहरी प्रखंड के कई क्षेत्रों में बाढ़ पीड़ितों के बीच जूस एवं बिस्किट का वितरण किया गया। इसमें मंडल प्रभारी सुधीर कुमार, जिला मीडिया प्रभारी आलोक कुमार अभिषेक, जिला प्रभारी राजीव कुमार, महिला प्रभारी सुषमा सिंह, प्रखंड प्रभारी राजीव शाही, संजीव शाही, आशा ठाकुर, सुनीता, गौरव, गीता देवी, सुरेन्द्र सहनी, जितेंद्र दास आदि मौजूद रहे। बिहार जनभावना मंच ने भगवानपुर के अलकापुरी विकास समिति से प्राप्त राहत सामग्री को विष्णुपुर जगदीश पंचायत में बांध किनारे विस्थापितों और पानी में फंसे लोगों के बीच जाकर वितरण किया। इसमें अध्यक्ष विभात कुमार, सुरेश प्रसाद सिंह, शैलेश तिवारी आदि थे। मीरल इन्फ्रा प्रा.लि. की ओर से मुशहरी के मणिका में बाढ़ पीड़ितों के बीच भोजन सामग्री बांटी गई। मौके पर ज्योतिषाचार्य विमल कुमार लाभ, ई.संदीप प्रकाश, अमित कुमार, अजय रंजन, मदन कुमार, बबलू, अभिषेक आदि मौजूद रहे। संत निरंकारी मिशन के जिला संयोजक जवाहर प्रसाद के नेतृत्व में मुशहरी के आथर व दरधा में राहत सामग्री बांटी गई। इसमें मनोज कुमार मिश्रा, ओमप्रकाश चौटाला, पप्पू सोनी, गणेश ठाकुर, राजेश कुमार, मीडिया प्रभारी राजीव कुमार आदि थे। समदर्शी सेवाश्रम की ओर से मीनापुर प्रखंड के मोथहा व आसपास के गांव में 1500 पैकेट भोजन का वितरण किया गया। इसमें संजय समदर्शी, अजय गुप्ता, प्रवीण चौधरी, महेश प्रसाद गुप्ता, देव कुशवाहा, सुनील देव, रूपन गुप्ता आदि थे। इधर, श्री सेवा संकल्प संस्थान की ओर से अखाड़ाघाट झीलनगर में राहत वितरित किया गया। मौके पर शशिरंजन उर्फ भूषण सिंह, कृष्णनंदन झा, उमेश कुमार, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार, संजय कुमार, भीएस मिश्रा, रंगलाल सिंह, कुमार जीतेंद्र, देवेंद्र कुमार सिंह, ओमप्रकाश शाही, अनिल महतो, संतोषी देवी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.