Move to Jagran APP

मुजफ्फरपुर के इस प्रखंड में मृतकों के खाते में भेजी जा रही बाढ़ राहत राशि, जानिए पूरा मामला

2017 की सूची के अनुसार भेज दी गई राशि 2020 की अनुशंसित सूची के पीडि़तों को नहीं मिली राशि। स्थानीय विधायक राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव ने भी इसपर आपत्ति जताई।

By Murari KumarEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 08:45 AM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 08:45 AM (IST)
मुजफ्फरपुर के इस प्रखंड में मृतकों के खाते में भेजी जा रही बाढ़ राहत राशि, जानिए पूरा मामला
मुजफ्फरपुर के इस प्रखंड में मृतकों के खाते में भेजी जा रही बाढ़ राहत राशि, जानिए पूरा मामला

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। मीनापुर प्रखंड के बाढ़ पीडि़तों के खाते में राहत राशि भेजी जा रही है। इसमें लापरवाही का आलम है कि मृतकों के खाते में भी राशि भेजी जा रही है। राजनीतिक दलों के नेताओं ने इसपर खूब बयानबाजी की। स्थानीय विधायक राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव ने भी इसपर आपत्ति जताई। तब प्रशासन हरकत में आया और सफाई दी कि नई सूची से राहत राशि भेजी जा रही है। मामला प्रखंड क्षेत्र की हरका मान शाही पंचायत के वार्ड दो और तीन का है। वहां के पंचायत समिति सदस्य नंदकिशोर साह ने बताया कि वर्ष 2017 में जो सूची दी गई थी, उसी सूची में दर्ज कुछ मृतकों के खाते में राशि भेज दी गई।

loksabha election banner

 2020 की नई सूची को बनाकर दी गई जिसकी अनुशंसा पंचायत अनुश्रवण समिति से हो चुकी है जिसमें मृतकों कानाम हटा दिया गया था। फिर कैसे मृतकों के खाते में राशि चली गई। जबकि प्रशासन का कहना है कि नई सूची से राशि भेजी जा रही है। वार्ड तीन धर्मपुर में लालपरी देवी पति माखन झा, राधे मंडल पिता भिखन मंडल, पार्वती देवी पति महेश झा, वीणा देवी पति नारायण ठाकुर, देवीकांत ठाकुर पिता जनार्दन ठाकुर, दिनेश झा पिता रामनंदन झा की मौत हो चुकी है। फिर भी इनके खाते में राशि चली गई। इसी तरह वार्ड दो में भी जानकी देवी पति भरत साह, जयसी देवी पति संतलाल पासवान के खाते में राशि गई है। ऐसे मामले अधिकतर वार्डों में हैं। 

इस बारे में मीनापुर बीडीओ सह सीओ अमरेंद्र कुमार ने कहा कि वर्ष 2017 की सूची स्थाई पोर्टल पर है। 2020 की सूची डाली जा रही है। अगर मृतकों के खाते में राशि चली गई है तो उसे वापस कराया जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.