पश्चिम चंपारण में शराब के साथ पांच गिरफ्तार, तीन फरार, पुलिस कर रही जांच
तीन धंधेबाज रात में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये। सिकटा थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि शराब के विरूद्ध सिरिसिया मुशहर टोली मे छापामारी की गई। जिसमें चुलाई शराब के साथ भोला मांझी को पकड़ा गया। वही अशोक पटेल को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया।
पश्चिम चंपारण, जासं। एसपी के आदेश पर सीमाई इलाके की सिकटा, बलथर व गोपालपुर थाना की पुलिस ने शनिवार की शाम शराब के खिलाफ अभियान चलाया। जिसमें तीन शराबी समेत चार को गिरफ्तार किया गया, इसमें दो धंधेबाज शामिल है। वही तीन धंधेबाज रात में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गये। सिकटा थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि शराब के विरूद्ध सिरिसिया मुशहर टोली मे छापामारी की गई। जिसमें दो लीटर चुलाई शराब के साथ भोला मांझी (28)को पकड़ा गया।
वही अशोक पटेल (50) को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। माहवीर मांझी व रघुबीर माझी के घर से दो -दो लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया। वही दोनों गृहस्वामी फरार हो गये। गोपालपुर थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि बिरइठ निवासी धीरज राम (20)को 15 लीटर चुलाई शराब के साथ बडका गांव से गिरफ्तार किया गया। यह बाइक से शराब की डिलीवरी देने आया था। इस बीच एक बिना नम्बर की होण्डा बाइक जब्त की गई है। वही बलथर थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि धनकुटवा से धनकुटवा निवासी दिनेश दास(33)व लालबाबू चौरसिया(57) को दबोचा गया। दोनों नशे में थे और इनके पास से आधा -आधा लीटर शराब जब्त किया गया है। धनकुटवा के चन्दू दास पुलिस को देख भागने में सफल हो गया। पुलिस ने सभी मामलों में अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार धंधेबाज व शराबियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पांच लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनुआपुल ओपी पुलिस ने छापेमारी कर 5 लीटर चुलाई शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मोहम्मद अलाउद्दीन ने बताया कि गुरवलिया हरिजन टोली में छापेमारी की गई। जहां से ब्रजेश राम को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 5 लीटर शराब बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
तीन लीटर चलाई शराब के साथ धंधेबाज धराया
नवलपुर पुलिस ने शनिवार की शाम में तीन लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार धंधेबाज नवलपुर गांव निवासी बचई मुखिया के खिलाफ कांड दर्ज कर पुलिस ने रविवार को कोरोना जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि एएसआई अनंत झा के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर धधेबाज को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। शराब के खिलाफ जारी अभियान से धंधेबाजों में हड़कंप की स्थिति है।