मधुबनी में मढ़िया पंचायत के पूर्व मुखिया को गोली मारी
अज्ञात हमलावरों ने किया हमला पूर्व मुखिया को लगी दो गोलियां। जयनगर में इलाजरत पूर्व मुखिया की हालत खतरे से बाहर।
By Ajit KumarEdited By: Published: Wed, 12 Jun 2019 09:01 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jun 2019 09:01 PM (IST)
मधुबनी, जेएनएन। बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत मढ़िया पंचायत के पूर्व मुखिया पवन कुमार यादव (55) को अज्ञात अपराधियों ने बुधवार को शाम गोली मार दी। आनन-फानन में परिजनों ने जयनगर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए उन्हें भर्ती कराया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बासोपट्टी नरार मुख्य सड़क में पंचवटी हाट के पास घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने पूर्व मुखिया पवन कुमार यादव को दो गोलियां मार दी। दोनों गोलियां उनकी जांघ में लगी हैं। पंचायत में खबर फैलते ही समर्थकों में हाहाकार मच गया। सैकड़ों की संख्या में लोग जयनगर में इलाजरत पूर्व मुखिया का हाल जानने जुट गए हैं। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें