Move to Jagran APP

मधुबनी में बारिश के पानी की निकासी को ले विवाद में गोलीबारी, तीन जख्मी Madhubani News

मधुबनी के खजौली थाना क्षेत्र के सरावे पंचायत स्थित तारापट्टी गांव की घटना। गोलीबारी में पूर्व मुखिया अजय सिंह समेत तीन लोग जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती।

By Murari KumarEdited By: Published: Tue, 21 Jul 2020 07:31 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2020 07:31 PM (IST)
मधुबनी में बारिश के पानी की निकासी को ले विवाद में गोलीबारी, तीन जख्मी Madhubani News
मधुबनी में बारिश के पानी की निकासी को ले विवाद में गोलीबारी, तीन जख्मी Madhubani News

मधुबनी, जेएनएन। खजौली थाना क्षेत्र के सराबे पंचायत स्थित तारापट्टी गांव में सोमवार की देर शाम बारिश के जलनिकासी को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी हो गई। इस घटना में पंचायत के पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह उर्फ कोका सिंह समेत तीन लोग जख्मी हो गए। सभी जख्मियों का इलाज मधुबनी के सदर अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल तीनों खतरे से बाहर हैं। तीनों को कमर के नीचे गोली लगी है। घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से स्थानीय थाना में मामला दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह के लिखित बयान पर दर्ज मामले में कहा गया है कि तारापट्टी खतबे टोल में जमा बारिश के पानी की निकासी को लेकर कुछ लोग उनके पास मदद मांगने आए थे। उनके पहल पर सीआई व थाना पुलिस की मौजूदगी में पानी निकासी का प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में वर्तमान मुखिया पति के भाई दिलजीत कुमार सिंह वहां पहुंचे और सीने में पिस्टल सटाकर गांव में आने पर आपत्ति जताने लगे। फिर पंचायत के वर्तमान मुखिया पति हीरा सिंह, पुत्र बलबंत सिंह सहित पांच लोगों द्वारा अकारण ईंट से वार कर उन्हें जख्मी कर दिया गया। जान से मारने की नियत से गला में रस्सी का फंदा लगाकर दबाने का आरोप भी लगाया गया है।

वहीं दूसरी ओर, वर्तमान मुखिया के देवर दिलजीत कुमार सिंह की पत्नी श्याम प्रभा के लिखित आवेदन पर दर्ज मामले में कहा गया है कि सोमवार की देर शाम वह अपने परिवार की अन्य महिलाओं के साथ अपने दरवाजे पर बैठी थी। इसी क्रम में पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह उर्फ कोका सिंह, भतीजा राहुल सिंह, भाई अरविन्द सिंह आदि के नेतृत्व में 50 से 60 की संख्या में बंदूक, रायफल व पिस्टल से लैश लोग अंधाधुंध फायरिंग करते हुए दरवाजे पर पहुंच गए व गालीगलौज करने लगे। सभी महिलाएं जान बचाने के लिए छत पर भागकर चली गई और आसपास के लोगों को आवाज लगाई। आसपास के लोगों को जुटता देख सभी फायरिंग करते हुए भाग निकले। इसी क्रम में कुछ लोगों के स्वयं घायल होने व साथियों द्वारा उन्हें साथ ले जाने की बात कही गई है।

इस बारे में थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ने बताया कि दोनों पक्ष का मामला दर्ज कर लिए गया है। गोलीबारी में घायल पूर्व मुखिया का इलाज सदर अस्पताल, मधुबनी में चल रहा है। उनका फर्द बयान अभी नहीं हुआ है। पुलिस सभी बिन्दुओं पर गहन जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.