बाढ़ राहत को सीएम का पुतला फूंका
बाढ़ राहत की मांग को लेकर बोचहां प्रखंड मुख्यालय गेट के समीप भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।
मुजफ्फरपुर : बाढ़ राहत की मांग को लेकर बोचहां प्रखंड मुख्यालय गेट के समीप भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। मौके पर प्रखंड सचिव रामबालक सहनी, रामनंदन पासवान,लक्ष्मी मंडल, वीरेंद्र पासवान, मो. करीम, राजेश राम, रामचंद्र साह, राजकिशोर सहनी, कंतकिशोर राय मौजूद रहे। गायघाट : सरकार के नकारा बाढ़ आपदा प्रबंधन के खिलाफ गायघाट के गावों में माले कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शन और पुतला दहन का नेतृत्व प्रखंड सचिव सह पूर्व जिला पार्षद जितेंद्र यादव ने किया। मौके पर किसान नेता रविंद्र किशोर सिंह, इंकलाबी नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष विवेक कुमार, परशुराम यादव, रामप्रवेश राय, गुड्डू कुमार, रामभरोस यादव,विकास कुमार, पवन कुमार, श्याम बिहारी, अशोक कुमार, मुन्ना कुमार आदि ने भाग लिया।
राहत को लेकर प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन
पारू प्रखंड की चादकेवारी पंचायत के बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत वितरण नहीं किए जाने और राहत के लिए भरे जाने वाले आवेदन में पक्षपात करने के खिलाफ प्रखंड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष सिपाही भक्त ने बताया कि चार हजार से अधिक परिवार बाढ़ से परेशान हैं, लेकिन किसी अधिकारी ने उनकी सुध नहीं ली। सीओ से मिलकर सोहासी, चादकेवारी में भोजनालय की व्यवस्था करने की माग की गई है।
विधायक ने ली बाढ़पीड़ितों की सुध
बोचहां विधायक बेबी कुमारी ने मुशहरी प्रखंड की बैकटपुर पंचायत के माधोपुर में बाढ़ पीड़ितों की सुध ली। सीओ को राहत सामग्री वितरण का निर्देश दिया। वहीं, मुशहरी में मृतक राजकुमार राम के पिता देवेंद्र राम को विधायक ने मुखिया पति रामबाबू सहनी की उपस्थिति में चार लाख का चेक प्रदान किया। वहीं, रजवाड़ा में मृतक अनवर अंसारी की मा जलना खातून को विधायक प्रतिनिधि सतीश कुमार ने मुखिया पति शिवनाथ राय की मौजूदगी में चेक दिया।