Move to Jagran APP

जिले में भीषण अगलगी, 93 घर जले

जिले में शनिवार की दोपहर कई प्रखंड क्षेत्रों में भीषण आग लग गई जिसमें 93 घर समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Apr 2018 01:38 AM (IST)Updated: Sun, 01 Apr 2018 01:38 AM (IST)
जिले में भीषण अगलगी, 93 घर जले

मुजफ्फरपुर। जिले में शनिवार की दोपहर कई प्रखंड क्षेत्रों में भीषण आग लग गई जिसमें 93 घर समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। इस दौरान आधा दर्जन बकरियों के झुलस कर मरने की खबर है। ग्रामीणों की मदद से फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

loksabha election banner

मोतीपुर: मोतीपुर अंचल क्षेत्र के सघनपुरा गाव में शनिवार की दोपहर 80 घर आग की भेंट चढ़ गए। इसमें आधा दर्जन बकरियां झुलस कर मर गईं। वही दो मवेशी जख्मी हो गए। बाद में प्रखंड मुख्यालय से फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंच कर आग को किसी प्रकार नियंत्रित किया। इससे पूर्व स्थानीय लोगों ने पंपसेट के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया। अगलगी में नकदी सहित 60 लाख की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया गया है। जानकारी के अनुसार अशोक सहनी के घर के पीछे से आग की लपटें निकली जो देखते ही देखते हवा की तेज रफ्तार के कारण विकराल हो गई। अगलगी में सघनपुरा गाव के पूर्वी टोला के अधिकतर घर जल गए। आनन-फानन में लोग अपने घरों से निकाले गए सामानों को सुरक्षित स्थान पर ले जाते रहे। लोगों की मेहनत की कमाई और उसके अरमान आखों के सामने जल रहे थे। घटना में लोगों के कीमती कपड़े, अनाज, बर्तन, बिछावन, गहने आदि जल गए। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड, कथैया थाना और सीओ को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने कई पंपसेटों को चालू कर आग पर काबू पाया। बाद में विधायक प्रतिनिधि संजीव कुमार, मुन्ना कुमार, भाजपा नेता डॉ. अरुण कुमार सिंह, मंटु सिंह , प्रमुख पति बबलू गुप्ता, पंसस अमरेंद्र पटेल, गोल्डन शाहनवाज मौके पर पहुंचे व पीड़ितों की सुधि ली। स्थानीय मुखिया आलोक सिंह द्वारा तत्काल अग्निपीड़ितों के लिए भोजन का इंतजाम कराया गया। मुखिया द्वारा टोले में लाइट की भी व्यवस्था कराई गई। इधर, सीओ शिवाजी सिंह ने अगलगी में तकरीबन 70 घरों के जलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि क्षति का आकलन कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद पीड़ितों को सरकारी सहायता राशि मुहैया कराई जाएगी। पीड़ितों में ंअशोक सहनी, मनोज सहनी, सनोज सहनी, पुकार सहनी, संजय सहनी, भरत सहनी, जमादार सहनी, मोख्तार सहनी, दरोगा सहनी, मृत्युंजय सहनी, श्रवण सहनी, जनक सहनी, शैलेश कुंवर, राजकुमार सहनी, मुन्ना सहनी समेत 80 लोग शामिल हैं। सरैया : थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर अरार गांव में अचानक आग लगने से छह घर जलकर राख हो गए। इसमें लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई। अगलगी मे पप्पू भक्त, भरत पासवान, शिव पासवान, अर्जुन पासवान, दीना पासवान आदि का घर जल गया। औराई : अंचल क्षेत्र की भलूरा पंचायत के मिश्रौलिया गाव में बिजली के शार्ट सर्किट से मो. शोएब एवं मोहम्मद वजीर का घर जलकर राख हो गया। इसमें अनाज, कपड़ा, फर्नीचर समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। अग्निशमन दल ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। इसकी पुष्टि पंचायत के पूर्व मुखिया कमर आलम तमन्ना ने की है। मुशहरी : सदर थाना क्षेत्र की सुस्ता पंचायत में देर रात आग लगने से पांच लोगों का घर जल गया। पीड़ितों में मनोरथ भगत, अरविंद कुमार, सुनीता देवी, दशई पासवान एवं सुलेश्वर भगत शामिल हैं। विधायक बेबी कुमारी ने पीड़ितों से मिलकर नियमानुसार सरकारी मदद का आश्वासन दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.