Akshat Utkarsh death case: अभिनेता अक्षत उत्कर्ष की मौत मामले में मुंबई में हत्या की धारा में प्राथमिकी
Akshat Utkarsh death case मुजफ्फरपुर के नगर थाना में दर्ज जीरो एफआइआर के आधार पर मुंबई पुलिस ने की कार्रवाई अक्षत के पिता ने दर्ज कराई थी जीरो एफआइआर। इससे पहले अंबोली थाना पुलिस 27 सितंबर को ही एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की थी।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Akshat Utkarsh death case: शहर के नवोदित फिल्म अभिनेता अक्षत उत्कर्ष की मौत मामले में मुंबई की अंबोली थाना में हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें अक्षत के फ्लैटमेट स्नेहा चौहान, उसकी बड़ी बहन व अन्य को आरोपित किया है। अक्षत के पिता विजयंत किशोर ने नगर थाना में जीरो एफआइआर दर्ज कराई थी। स्वजनों के बयान दर्ज करने के बाद नगर थाना पुलिस ने इसे रजिस्ट्रर्ड डाक से वेस्ट मुंबई के एसपी के पास भेजा था। इसी जीरो एफआइआर के आधार पर अंबोली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
अंबोली थाना के प्रभारी ने प्राथमिकी दर्ज किए जाने की सूचना अक्षत उत्कर्ष के पिता विजयंत किशोर ने गुरुवार को दी है। उन्हें बताया गया कि अंबोली थाने की पुलिस ने 17 नवंबर को केस दर्ज की है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अंबोली थाना की पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। अक्षत के फ्लैटमेट स्नेहा चौहान पर पुलिस का शिकंजा कस सकता है। मुंबई पुलिस आरोपित व पीडि़त पक्ष का फिर से बयान भी दर्ज करेगी। इससे पहले अंबोली थाना पुलिस 27 सितंबर को ही एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की थी।
यह है मामला
27 सितंबर की रात वेस्ट मुंबई के एक किराए के फ्लैट में मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर मोहल्ला के रहने वाले नवोदित फिल्म अभिनेता अक्षत उत्कर्ष की संदेहास्पद स्थिति में गई। उसका शव लेकर लौटे उसके चाचा विक्रांत किशोर ने अक्षत की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस पक्षपात पूर्ण रवैया अपना रही है।