मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में गुटखा खाकर आने वालों पर लगा जुर्माना
सदर अस्पताल परिसर में कोरोना को लेकर सजगता बढ़ा दी गई है। मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर गुटखा खाने वाले की पहचान की गई। उन पर कानून का डंडा चला।
मुजफ्फरपुर। सदर अस्पताल परिसर में कोरोना को लेकर सजगता बढ़ा दी गई है। मंगलवार को विशेष अभियान चलाकर गुटखा खाने वाले की पहचान की गई। उन पर कानून का डंडा चला। उनसे जुर्माने की वसूली गई। तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डॉ. शिवशकर ने बताया कि सदर अस्पताल परिसर में अभियान के तहत चार लोगों तंबाकू सेवन कर यत्र-तत्र थूकने के कारण दंडित किया गया। 350 रुपये की वसूली हुई। अभी करोना वायरस का समय चल रहा है। इधर-उधर थूकने से कोरोना वायरस फैलने का अधिक खतरा रहता है। जो लोग मिले उनको चेतावनी व जागरूक किया गया। स्वास्थ्य प्रबंधक को जवाबदेही दी गई है कि वह आउटडोर के समय सुरक्षा प्रहरी के साथ मिलकर गुटखा व सेवन करने वालों की पहचान कर उनसे दंड वसूलें। आम लोगों से अपील की है कि वह गुटखा व घूमपान का सेवन सार्वजनिक जगहों पर नहीं करें। खुद बचे व दूसरे को भी बचाएं। डॉ.सिंह ने कहा कि तंबाकू सेवन करने वाले लोगों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है जिसमें लोगों से जुर्माना वसूलने के साथ उनको कड़ी चेतावनी दी जा रही है। अगर दोबारा उनको तंबाकू व गुटखा सेवन करते देखा जाएगा तो छह महीना तक की जेल हो सकती है। जाच अभियान में सीड्स के कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज कुमार झा के साथ श्वेता कुमारी एवं प्रिंस कुमार ने सहयोग किया। 33 मिले नए संक्रमित, 11 ने जीती कोरोना की जंग जिले में कोरोना के 33 नए संक्रमित मिले, 11 स्वस्थ हुए। इस सप्ताह सक्रिय केस की संख्या 200 पार हो गई। सक्रिय मरीज की संख्या 201 पर पहुंची। सिविल सर्जन डॉ.एसपी सिंह ने बताया कि जांच का दायरा छह हजार तक किया गया है। आम लोगों से अपील की है कि वह जब भी बाहर निकले तो मास्क का उपयोग जरूर करें। मंगलवार को 5627 लोगों की जांच हुई इसमें 33 कोरोना संक्रमित पाए गए है। 11 लोग स्वस्थ हुए।