Move to Jagran APP

Ayodhya Ram Mandir : भूमि पूजन के मुख्य आचार्य बनाए गए डॉ. विनय पांडेय का मुजफ्फरपुर से रहा है यह रिश्ता

Ayodhya Ram Mandir डॉ. विनय पांडेय चाणक्य विद्यापति सोसाइटी परिवार की ओर से आयोजित धर्म संसद में िहिस्सा लेने यहां आए थे। जहां पर्व की एकरूपता पर सहमति बनी थी।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 01:36 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 01:36 PM (IST)
Ayodhya Ram Mandir : भूमि पूजन के मुख्य आचार्य बनाए गए डॉ. विनय पांडेय का मुजफ्फरपुर से रहा है यह रिश्ता
Ayodhya Ram Mandir : भूमि पूजन के मुख्य आचार्य बनाए गए डॉ. विनय पांडेय का मुजफ्फरपुर से रहा है यह रिश्ता

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Ayodhya Ram Mandir : आचार्य डॉ. विनय पांडेय जी को अब राम मंदिर भूमि पूजन का मुख्य आचार्य बनाया गया है। तात्पर्य यह कि उनके मार्गदर्शन में ही सभी धार्मिक आयोजन संपन्न कराए जाएंगे। डॉ. विनय पांडेय का मुजफ्फरपुर से जुड़ाव रहा है। वे चाणक्य विद्यापति सोसाइटी परिवार की ओर से आयोजित धर्म संसद में िहिस्सा लेने यहां आए थे। जहां पर्व की एकरूपता पर सहमति बनी थी। यह पूरे विश्व के लिए अनोखा प्रयोग था।

loksabha election banner

14 पर्व की एकरूपता पर मुहर लगी

आयोजन के निर्णायक मंडल में से प्रमुख रहे आचार्य डॉ. विनय पांडेय जी को अब राम मंदिर भूमि पूजन का मुख्य आचार्य बनाया गया है। मुजफ्फरपुर के सनातन समाज के लिए यह गौरव की बात है। मालूम हो कि पूर्व में धर्म संसद में मुख्य रूप से सनातन समाज के 14 पर्व की एकरूपता पर मुहर लगी। पर्व को सनातन समाज के पंचांग में भी जगह देने की पहल लगातार जारी है। बाबा गरीब नाथ धाम परिसर में आयोजित धर्म संसद की अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष पंडित विनय पाठक, धर्म संसद के संयोजक व मुख्य सूत्रधार आध्यात्मिक गुरु पंडित कमलापति त्रिपाठी प्रमोद , कार्यक्रम में समन्वय की भूमिका निभाने वाले संरक्षक पंडित शंभू नाथ चौबे , संगठन मंत्री अजयानंद झा , कोषाध्यक्ष स्नेह कुमार झा उर्फ पिंकू झा, अभय चौधरी की अहम भूमिका रही। आयोजन की दो निर्णायक मुख्य रहे। जिसमें मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ रामचंद्र झा व बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ विनय पांडे थे।

कोरोना के कारण धर्म संसद नहीं

सोसायटी अध्यक्ष पंडित विनय पाठक ने कहा कि इस साल करोना के कहर के कारण धर्म संसद का आयोजन नहीं किया गया । लेकिन, कोरोना का कहर समाप्ति के बाद धर्म संसद का आयोजन होगा। उसमें पंडित विनय पांडे जी को सम्मानित किया जाएगा । मुख्य अचार्य बनाए जाने पर बधाई देने वालों में चाणक्य विद्यापति सोसाइटी के संरक्षक पंडित भूषण झा, राम कुमार झा नवीन कुमार झा rरामजी झा मनमन त्रिवेदी तेज नारायण झा विणा मिश्रा अमित तिवारी शशि कांत मिश्रा अजया नंद झा स्नेह कुमार झा हरि शंकर पाठक नीरज झा अभय कुमार चौधरी पप्पू झा बिनोदानंद झा इंद्र कांत झा विजय झा, बीएमपी 6 दुर्गा मंदिर के पुजारी नीरज झा सहित कई शामिल है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.