Move to Jagran APP

ब‍िहार व‍िधानसभा चुनाव: पूर्वी चंपारण में चुनाव को लेकर वाहनों को जब्त करने का डीएम ने दिया निर्देश

Bihar Assembly Election 2020 जिलाधिकारी कपिल अशोक ने अनुमंडल पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी और थानाध्यक्ष को बताया कि अब तक जिस वाहन का अधियाचना किया गया उसे और वाहनों को जब्त कर वाहन कोषांग में भेजें।

By Murari KumarEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 04:21 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 04:59 PM (IST)
ब‍िहार व‍िधानसभा चुनाव: पूर्वी चंपारण में चुनाव को लेकर वाहनों को जब्त करने का डीएम ने दिया निर्देश
पूर्वी चंपारण में चुनाव को लेकर वाहनों को जब्त करने का डीएम ने दिया निर्देश

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष के साथ बैठक की। जिलाधिकारी कपिल अशोक ने अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष को बताया कि जिस वाहन का अधियाचना किया गया उसे या अन्य वाहनों को जब्त कर वाहन कोषांग में भेजें। पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को विधि व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया।

loksabha election banner

एसएचओ को गश्ती तेज करने को कहा। जिलाधिकारी ने सभी आरओ को तीसरे चरण के ईवीएम कमिङ्क्षश्नग अपनी देखरेख में  करने का निर्देश दिया। ईवीएम कमिङ्क्षश्नग के बाद ईवीएम के 5 फीसद ईवीएम की जांच करेंगे। वही आरओ को निर्देश दिया कि पोल डे के डिस्पैच के दिन से प्रभावी रूप से कंट्रोल रूम की स्थापन करें। पोल डे के दिन ईवीएम की शिकायतों में पर त्वरित कार्रवाई करने की व्यवस्था करें। उक्त वीडियो कॉन्फ्रेंङ्क्षसग में सहायक समाहर्ता समीर सौरभ, प्रोफेशनल आईपीएस, उप विकास आयुक्त कमलेश्वर ङ्क्षसह, अनुमंडल पदाधिकारी प्रियरंजन राजू, जिला परिवहन पदाधिकारी, पीडी आत्मा, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा एवं जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। 

सशक्त लोकतंत्र की मजबूती के लिए भयमुक्त होकर करें मतदान 

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सोमवार को पकडीदयाल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार ङ्क्षसह ने मधुबन और चिरैया में नुक्कड़ सभा के माध्यम से भयमुक्त होकर अधिक से अधिक मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सशक्त लोकतंत्र के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। मतदान के जरिए लोकतंत्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि स्वीप के तहत युवा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निर्वाचन विभाग विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर रहा है। उन्होंने लोकतंत्र के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

 निर्वाचन आयोग की मंंशा है कि कोई भी मतदाता पंजीकरण करवाने से पीछे नहीं रहे। साथ ही प्रत्येक वोट कीमती है। इसलिए मतदान अवश्य करें। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। प्रत्येक नागरिक के साथ युवा मतदाता बिहार को संवारने में इनकी भूमिका अहम होगी। देश तरक्की की राह पर चल चुका है। उन्होंने कहा कि भयमुक्त होकर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अपना मतदान करें। सभी नक्सल प्रभावित बूथों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

 पुलिस लगातार अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान चला रही है। इसके तहत 4 दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वही 5 हजार लोगों पर 107 और 116 की कार्रवाई की गई है। वहीं सीसीए के लिए सभी थाना उसे पांच पांच लोगों का प्रस्ताव भेजा गया है। नुक्कड़ सभा कार्यक्रम में गांधी पुस्तकालय संघर्ष समिति के अध्यक्ष, स्थानीय मुखिया अजय कुमार ङ्क्षसह, सचिव नीरज, शिक्षक कन्हैया सिंह , श्रीनाथ शर्मा, पप्पू सिंह नीरज शर्मा, सुरेश सिंह  सहित कई युवा मतदाता शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.