डीजल-पेट्रोल की कीमत में तेजी से हो रही वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
पेट्रोल और डीजल में बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालयों पर एकदिवसीय सांकेतिक धरना दिया।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। पेट्रोल और डीजल में बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालयों पर एकदिवसीय साकेतिक धरना दिया। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन व प्रदर्शन किया गया और राष्ट्रपति के नाम बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। मीनापुर में सभा की अध्यक्षता प्रखंड काग्रेस के अध्यक्ष सुल्तान अहमद खान ने की। धरने में जिला काग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कृपाशकर शाही, अजीत कुमार सिन्हा, वीरेंद्र कुमार पंडित, रविशकर राय, संजीव कुमार सिंह, पंकज श्रीवास्तव, राधाकृष्ण पटेल, अब्दुल सत्तार अंसारी, अहमद खां, नौशाद खां, गुलाम जिलानी, शाहिद खां, खलील अंसारी शामिल हुए।
स्वर्ण जयंती पार्क में धरना
कुढ़नी में प्रखंड कार्यालय तुर्की के स्वर्ण जयंती पार्क में आयोजित धरने की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष त्रिभुवन पटेल ने कीे। मौके पर जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल, प्रदेश कमेटी के सुरेश शर्मा नीरज, जीतेंद्र कुमार, प्रखंड युवा अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, संजीव कुमार, रामजी राम, सुजीत कुमार, रंजीत कुमार राय, अनिल कुमार, केदार पटेल, अजय कुमार, राजकिशोर राम, जमाल, महेश सिंह, सज्जाद आलम, महेंद्र सिंह आदि थे। सकरा में प्रखंड अध्यक्ष इश्तेयाक अहमद, उमेश कुमार राम, अनिता देवी आदि उपस्थित थे।
केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
काटी में कार्यकारी जिलाध्यक्ष कृपाशकर शाही, प्रखंड अध्यक्ष कौशल किशोर चौधरी, तनवीर आलम, नवलकिशोर शर्मा, रितेश झा, मिथिलेश ठाकुर, शैलेंद्र चौधरी, उपेंद्र ठाकुर, पूनम कुमारी, शशिभूषण सिंह व मो. गफूर आदि शामिल थे। केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड सेंटर की काटी लोकल कमेटी की ओर से प्रखंड मुख्यालय में रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने काटी के मुख्य मार्गो से जुलूस निकाल केंद्र व राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। नेतृत्व कर रहे राज्य कमेटी सदस्य नरेश राम ने मजदूरों को रोजगार देने, लॉकडाउन में मजदूरों को आठ हजार भत्ता व स्वास्थ्यकíमयों को 50 लाख रुपये का बीमा देने समेत अन्य माग की। प्रदर्शन में लालबाबू राय, पोषण राम, पिंकू शर्मा, राजकुमार राम, उमाकात आदि शामिल हुए।