Move to Jagran APP

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी बोले- सौर ऊर्जा से खेतों में पहुंचेगा पानी, सिंचाई में कम हो जाएगा खर्च

उप मुख्यमंत्री ने कहा अभी बिजली से पानी पहुंचाने का हो रहा काम इससे खर्च में काफी कमी आएगी। किसानों की आमदनी इस लागत के कम होने से बढ़ी।

By Murari KumarEdited By: Published: Sun, 13 Sep 2020 07:40 AM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2020 07:40 AM (IST)
उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी बोले- सौर ऊर्जा से खेतों में पहुंचेगा पानी, सिंचाई में कम हो जाएगा खर्च
उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी बोले- सौर ऊर्जा से खेतों में पहुंचेगा पानी, सिंचाई में कम हो जाएगा खर्च

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में किसानों के लिए काफी काम हुआ है। इसमें बिजली की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। कृषि कार्य के लिए अब अलग से मीटर लग रहा। इससे सिंचाई में पहले की तुलना में काफी कर्म खर्च हुए। किसानों की आमदनी इस लागत के कम होने से बढ़ी। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने छह हजार करोड़ रुपये की यह योजना दी। वे सरैया के माणिकपुर हाईस्कूल के मैदान में किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसकी अगली कड़ी में सरकार सौर ऊर्जा से खेतों में पानी पहुंचाने का काम करेगी। इससे खर्च और कम हो जाएगा।

loksabha election banner

नगर विकास व आवास मंत्री और जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने रामदरबार का प्रतीक चिह्न भेंट किया प्रदान किया। वहीं जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने भी शॉल पहनाकर उनका स्वागत किया। सभा में पूर्व मंत्री बसावन भगत, पूर्व  मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक राजू कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसूरत राय, पूर्व पुलिस उप महानिरीक्षक नागेन्द्र चौधरी, अजय कुशवाहा, अरुण सिंह, जिला महामंत्री सचिन कुमार, डॉ. मनोज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार, डॉ. ममता रानी, गीता कुमारी, हरिमोहन चौधरी, निर्मला साहू, ब्रजबिहारी पासवान, जिला मंत्री संतोष साहेब, संजीव झा, आदर्श कुमार, राजकुमार साह, केपी पप्पू, राकेश यादव, जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार, सिद्धार्थ कुमार, भगवान लाल महतो, नीरज नयन, ओमप्रकाश तिवारी, अभिमन्यु तिवारी, शशिरंजन आदि सभा में उपस्थित थे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था में भाजयुमो अध्यक्ष नचिकेता पांडे के साथ संतोष रंजन, अमित राठौर, साकेत शुभम, अमरेश कुमार विपुल, विकास चौबे लगे रहे। संचालन प्रदेश महामंत्री देवेश कुमार व धन्यवाद ज्ञापन पारू विधायक अशोक सिंह ने किया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.