Move to Jagran APP

शांति और सुरक्षा को ले दुनिया में हो रही भारत की जय-जयकार, मधुबनी में उप मुख्यमंत्री ने कही बड़ी बात

Madhubani News भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उप मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ कार्यकर्ताओं को सीखने की आदत डालने एवं अभिमान का त्याग करने की दी नसीहतउप मुख्यमंत्री ने शिविर के पहले सत्र में पिछले सात वर्षों में अंत्योदयी पहल विषय पर रखी अपनी बात।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Published: Fri, 17 Dec 2021 02:43 PM (IST)Updated: Fri, 17 Dec 2021 09:20 PM (IST)
शांति और सुरक्षा को ले दुनिया में हो रही भारत की जय-जयकार, मधुबनी में उप मुख्यमंत्री ने कही बड़ी बात
भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करतीं उप मुख्यमंत्री रेणु देवी। जागरण

मधुबनी (पंडौल), जासं। भाजपा के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, पूर्व मंत्री व विधायक विनोद नारायण झा, भाजपा जिलाध्यक्ष शंकरर झा, पूर्व एमएलसी सुमन कुमार महासेठ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शिविर का उदघाटन किया। प्रशिक्षण शिविर के पहले सत्र में उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने पिछले सात वर्षों में अंत्योदयी पहल विषय पर संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने से आतंकी गतिविधियां करने वाले लोग छटपटा रहे हैं और कश्मीर के कुछ जिलों को छोड़कर देश शांति में है।

loksabha election banner

शांति, सुरक्षा सहित अन्य मामलों को लेकर दुनिया में भारत की जय-जयकार हो रही है। 85 हजार परिवार को मुफ्त राशन, 100 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त टीका देने के बाद भी हमारा जीडीपी ठीक-ठाक है। पंडौल प्रखंड के दहिवत माधोपुर पश्चिमी पंचायत स्थित किरण टीचर्स ट्रेन‍िंग कॉलेज के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि पिछले सात वर्षों में अंत्योदय विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि हम नेशन फस्र्ट के विचारों से प्रेरित होकर संगठन में कार्य करते हैं। इस विचार को जब भी चरितार्थ करने का समय आया तो हमने किया। कहा कि तन, मन और समर्पण से प्रशिक्षण प्राप्त किया हुआ व्यक्ति ही दूसरे को प्रशिक्षित कर सकता है।

हमारा व्यवहार, संस्कार व काम करने का तरीका ही लोगों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीखने की आदत डालने व अभिमान को त्यागने की सलाह दी। पहले सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शंकर झा व संचालन संजीव स‍िंह बादल ने किया। पूर्व जिला पार्षद मनोज चौधरी की अध्यक्षता में दूसरे सत्र में बेनीपट्टी विधायक विनोद नारायण झा ने मीडिया के व्यवहार व उपयोग विषय पर विस्तार से चर्चा की। तीसरे सत्र में भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर गन्ना उद्योग मंत्री प्रमोद कुमार ने विस्तार से चर्चा की। चौथे सत्र में हमारा विचार परिवार विषय पर रामकुमारजी ने संबोधित गिया।

पांचवें सत्र में बिहार सरकार की उपलब्धियां विषय पर पीएचईडी मंत्री रामप्रीत पासवान ने विस्तार से चर्चा किया। प्रशिक्षण के पहले दिन के अंतिम सत्र में वर्ष 2014 के बाद आया युगांतकारी परिवर्तन विषय पर राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा ने अपने विचार प्रकट किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला वर्ग प्रशिक्षण प्रभारी प्रमोद स‍ि‍ंह, मृत्युंजय झा, रणधीर खन्ना, कुंदन ङ्क्षसह, मनोज कुमार चैधरी, काजल कुमारी, किरण कुमारी झा, बेबी झा, जन्मेजय स‍िंह, शेखर सुमन, दीपक, राधा देवी, शैलेंद्र झा, पवन झा, विभूति नाथ झा, प्रमिला पूर्वे, मीना कुमारी, अशोक सहनी, प्राणेश स‍िंह, मीना देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.