उपमुख्यमंत्री का दावा, वाल्मीकिनगर बनेगा विदेशी पर्यटकों का हब, होंगी ये सुविधाएं
उप मुख्यमंत्री सह वन एवं पर्यावरण मंत्री सुशील कुमार मोदी ने वाल्मीकिनगर में जंगल के विकास एवं वन्यप्राणियों के सुरक्षा के इंतजाम को देखा।
मुजफ्फरपुर/बगहा (जेएनएन)। उपमुख्यमंत्री सह वन एवं पर्यावरण मंत्री सुशील कुमार मोदी बुधवार को पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर पहुंचे। यहां उन्होंने करीब दो घंटे तक जंगल के विकास एवं वन्यप्राणियों के लिए किए गए सुरक्षा के इंतजाम को देखा। इसके बाद पर्यटन के विकास की संभावनाओं पर यहां के अधिकारियों से बात की।
वाल्मीकिनगर में पर्यटकों के आवासन के लिए बनाए गए इको हट, जंगल कैंप, होटल वाल्मीकि विहार आदि की व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यदि सबकुछ ठीक चला तो वाल्मीकिनगर में रोजगार की स्थिति सुधरेगी। स्थानीय अर्थव्यवस्था का भी विकास होग। वे बुधवार को हेलीकॉप्टर से वाल्मीकिनगर के हवाई अड्डा परिसर में उतरे। वहां उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया। उसके बाद अधिकारियों के काफिले के साथ डिप्टी सीएम जंगल सफारी पर निकल गए।
डिप्टी सीएम ने नरदेवी व जटाशंकर मंदिर में पूजा - अर्चना भी किया। वन अधिकारियों के साथ बैठक की। मौके पर सांसद सतीश चंद्र दूबे, विधायक राघव शरण पांडेय, धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।