Move to Jagran APP

मानव श्रृंखला के लिए मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती, जानिए इस दौरान क्या रहेगी परिवहन व्यवस्था

सुबह 08 बजे से दोपहर दो बजे तक मानव श्रृंखला के लिए चिह्नित विभिन्न सड़कों पर वाहनों का परिचालन रहेगा बंद। 199 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 199 पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती।

By Ajit KumarEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 08:53 AM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 08:53 AM (IST)
मानव श्रृंखला के लिए मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती, जानिए इस दौरान क्या रहेगी परिवहन व्यवस्था
मानव श्रृंखला के लिए मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती, जानिए इस दौरान क्या रहेगी परिवहन व्यवस्था

मुजफ्फरपुर,जेएनएन। ऐतिहासिक मानव श्रृंखला बनाने के लिए रविवार को जिले की सभी जगहों पर मजिस्ट्रेट व पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसको लेकर जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष व एसएसपी जयंत कांत ने संयुक्त आदेश जारी किए हैं। इसमें बताया गया कि है मानव शृंखला के लिए सभी रूटों पर मजिस्ट्रेट व पुलिसकर्मी निर्धारित समय तक मौजूद रहेंगे।

loksabha election banner

पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति 

 जिले के विभिन्न इलाकों में 199 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 199 पुलिस पदाधिकारी के साथ काफी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा सभी प्रखंडों में जोनल मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। मानव शृंखला को चिह्नित सभी सड़कों पर सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। इस दौरान प्रशासनिक, न्यायपालिका, एंबुलेंस, आपातकालीन सेवाओं व मानव शृंखला में प्रयुक्त वाहनों का ही परिचालन होगा। सुरक्षा का खास ख्याल किया गया है। किसी तरह की परेशानी से बचने के उपाय भी किए गए हैं। 

बनाए गए वाहन पार्किंग स्थल

शहर के आरडीएस कॉलेज मैदान, आमगोला के पास ओरिएंट क्लब, एलएस कॉलेज मैदान, डीएन हाईस्कूल, जिला स्कूल, मुजफ्फरपुर क्लब, एलएनटी कॉलेज, आरबीटीएस कॉलेज, एमआइटी कैंपस व एमएसकेवी हाईस्कूल कैंपस में वाहन पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इन सभी स्थलों पर पार्किंग के लिए यातायात पुलिस उपाधीक्षक के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करते हुए सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती

- मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी सीमा। मीनापुर प्रखंड के रामपुर हरि।

- मुजफ्फरपुर-शिवहर सीमा। मीनापुर प्रखंड के बेलाही लच्छी।

- मुजफ्फरपुर-वैशाली सीमा। सकरा प्रखंड पीपरी मलंग।

- मुजफ्फरपुर-वैशाली सीमा। कुढऩी प्रखंड के फकुली।

- मुजफ्फरपुर-वैशाली सीमा। सरैया प्रखंड के अबुचक पेट्रोल पंप।

- मुजफ्फरपुर-पूर्वी चंपारण सीमा। मोतीपुर प्रखंड के मंगुराही बाजार बर्जी।

- मुजफ्फरपुर-पूर्वी चंपारण सीमा। मीनापुर प्रखंड के पैगंबरपुर।

- मुजफ्फरपुर-पूर्वी चंपारण सीमा। साहेबगंज प्रखंड में जगीराहां मंदिर।

- मुजफ्फरपुर-दरभंगा सीमा। गायघाट प्रखंड के ठीका पाही।

- मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर सीमा। मुरौल प्रखंड के बलुआ विशुनपुर बखरी पंचायत।

- मुजफ्फरपुर-सारण छपरा सीमा। सरैया प्रखंड के रेवाघाट पुल।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.