Move to Jagran APP

पूर्वी चंपारण के रक्सौल में गन्ने के खेत में मिला अज्ञात महिला का गला रेता हुआ शव

पूर्वी चंपारण जिले के पलनवा के ग्रामीणों ने कौवाधांगर पुल से पश्चिम माधोपुर साइफन के समीप गन्ने के खेत में तकरीबन 35 वर्षीय महिला का शव देखने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी। महिला की गला रेतकर हत्या की गई थी। शव की अभी शिनाख्त नहीं हुई है!

By Vinay PankajEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 07:17 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 07:17 PM (IST)
पूर्वी चंपारण के रक्सौल में गन्ने के खेत में मिला अज्ञात महिला का गला रेता हुआ शव
पुलिस ने गन्ने के खेत में एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पूर्वी चंपारण, जागरण संवाददाता। पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल की पलनवा थाना पुलिस ने शुक्रवार को कौवाधांगर पुल से पश्चिम माधोपुर साइफन के समीप गन्ने के खेत में तकरीबन 35 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया है। उक्त महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

loksabha election banner

सुबह में ग्रामीणों की पड़ी नजर :

महिला ने पीला और काले रंग का समीज-सलवार पहना हुआ था। उसके गले में सोने की चेन दिख रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह ग्रामीण जब सरेह की तरफ गए तब उस महिला के शव को देखा। उसके बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते हील देखते वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। इसके बाद तुरंत स्थानीय लोगों ने शव के संबंध में पुलिस को सूचना दी।

पुलिस पहचान में जुटी :

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सदल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बरामद किया। उधर, शव के संबंध में जितनी मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रहीं थीं। पलनवा थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस अज्ञात शव की पहचान में पुलिस जुटी हुई है।

अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज :

थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की हत्या अपराधियों द्वारा कर दी गई है या दहेज लोभियों ने हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से उसके शव को गन्ने की खेत में फेंक दिया है, इसकी जांच के लिए पुलिस आसपास के लोगों से संपर्क स्थापित कर रही है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इस मामले में अज्ञात लोगों के विरुद्ध कांड संख्या 7/21 दर्ज कर अगे्रतर कार्रवाई की जा रही है।

  • महिला ने पीला और काले रंग का समीज-सलवार पहना हुआ था। उसके गले में सोने की चेन दिख रही थी।
  • पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर कर रही पड़ताल 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.