AMAZING: समधन से हैप्पी होली बोलना पड़ गया महंगा, टूट गई बेटी की शादी
लड़की के पिता ने होने वाली समधन को हैप्पी होली क्याबोलावेइतनी भड़क गईं कि शादी से ही इनकार कर दिया। बिहार के पश्चिम चंपारण का यह मामला अब पुलिस के पास पहुंच गया है।
By Ajit KumarEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 07:31 PM (IST)Updated: Mon, 20 May 2019 11:52 PM (IST)
पश्चिम चंपारण [जेएनएन]। शादी तय होने के बाद लड़की के पिता को लड़के की मां से 'हैप्पी होली' बोलना महंगा पड़ गया। इस बात पर लड़के की मां भड़क गई और शादी से इनकार कर दिया। अब शादी के लिए दिया पैसा मांगने पर लड़के के परिवार वालों द्वारा लड़की के पिता को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस मामले में लड़की के पिता गोपालगंज जिला के बरौली गांव निवासी मुर्शीद आलम ने शिकारपुर थाना में एफआइआर दर्ज कराई है।
लड़की के पिता के अनुसार करीब दो वर्ष पहले उनकी बेटी की शादी शिकारपुर थाना क्षेत्र के महुअवा गांव निवासी मोहम्मद शाहिद के पुत्र शाहबाज आलम से तय हुई थी। शादी तय होने के बाद करीब एक साल बाद लड़की की सगाई भी शाहबाज के साथ हुई, जिसमें लड़के वालों को चार लाख रुपये, सिकड़ी, अंगूठी और परिवार के सभी सदस्यों के लिए कपड़े दिये गये। फिर दोनों की शादी तय कर दी गई।
दोनों परिवार पूर्व के आपस में रिश्तेदार भी हैं। इस वजह जब शादी तय हुई तो लड़की के पिता ने हाल-चाल के लिए होने वाली समधन से फोन किया। होली के त्योहार के अवसर पर फोन कर लड़की के पिता ने लड़के की मां को हैप्पी होली बोल दिया। इसपर वह भड़क गई और अपने लड़के की शादी करने से इनकार कर दिया। लड़की के पिता ने यह भी बताया है कि इसके लिए उसने माफी भी मांगी। लेकिन लड़के के परिवार वाले शादी करने से इनकार कर रहे है। दिए पैसे की मांग करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें