Move to Jagran APP

सुकन्या खाता खोलेन में दरभंगा दूसरी बार भी रहा अव्वल, इसल‍िए खास महत्वपूर्ण है यह सफलता

बिहार प्रमंडल में सबसे अधिक दरभंगा में इस योजना के अंतर्गत खाते खोले गए हैं। इसे लेकर दरभंगा डाक प्रमंडल के पदाधिकारियों और कर्मियों को उत्तरी क्षेत्र मुजफ्फरपुर के डाक निदेशक शंकर प्रसाद ने गुरूवार को सम्मानित किया।

By Ajit KumarEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 09:32 AM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 05:18 PM (IST)
सुकन्या खाता खोलेन में दरभंगा दूसरी बार भी रहा अव्वल, इसल‍िए खास महत्वपूर्ण है यह सफलता
प्रमंडल ने पूरे बिहार में 1781 नए खाता खोलकर लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

दरभंगा, जेएनएन। सुकन्या खाता खोलने में दरभंगा अव्वल स्थान प्राप्त किया किया। बिहार प्रमंडल में सबसे अधिक खाता दरभंगा में खोले गए हैं। इसे लेकर दरभंगा डाक प्रमंडल के पदाधिकारियों और कर्मियों को उत्तरी क्षेत्र मुजफ्फरपुर के डाक निदेशक शंकर प्रसाद ने गुरूवार को सम्मानित किया। बिहार प्रमंडल के सभी अनुमंडल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले केन्द्रीय अनुमंडल के डाक निरीक्षक राजीव कुमार झा और बिहार प्रमंडल मे तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सौरव सुमन को सम्मानित किया गया। सहायक एसबी शाखा के शशि शेखर को भी प्रोत्साहित किया गया।

loksabha election banner

 निदेशक प्रसाद ने कहा कि बिहार में सबसे अधिक सुकन्या समृद्धि खाता खोलने में दरभंगा प्रमंडल अव्वल स्थान प्राप्त किया है। यह प्रमंडल ने पूरे बिहार में 1781 नए खाता खोलकर लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दरभंगा प्रमंडल के डाक अधीक्षक उमेश चन्द्र प्रसाद ने कहा कि दरभंगा प्रमंडल का यह प्रदर्शन यहां के सभी कर्मचारियों के उत्कृष्ट सेवा का ही नतीजा है। सुकन्या समृद्धि खाता बालिका को वित्तीय सुरक्षा एवं बेहतर भविष्य की योजना है। उन्होने कहा कि डाक कर्मियों का सामाजिक उत्थान में काफी योगदान रहा है।यह सरकार की ऐसी योजना है ज‍िसकी मदद से एक साथ कई स्तर पर सामाज‍िक बदलाव लाए जा सकते हैं। खासकर, बाल‍िका श‍िक्षा और ल‍िंगानुपात को लेकर जो कुछ भी परेशानी देखी जा रही है उसका समाधान क‍िया जा सकता है। माना जा रहा है क‍ि इस स्तर पर  ज‍‍ितना अध‍िक काम होगा समाज में लड़कियाें को लेकर लोगों की अवधारणाएं बदलेंगीं। लोग उनकी श‍िक्षा व बेहतर काम करने के ल‍िए काम करना आरंभ करेंगे। लड़क‍ियों का सही से व‍िकास संभव होगा। 

मौके पर सहायक डाक अधीक्षक बीएन त्रिवेदी, राजू कुमार झा, विनोद कुमार, बीएन पी यादव, किशोर कुमार चौधरी, जीएन मल्लीक, मदन प्रसाद ,प्रेम कुंज दयाल, संगीत कुमार, विद्यानंद सरस्वती, सोनी कुमारी, शशि शेखर, यमिनी शेखर, रणजीत कुमार, प्रेम लता आदि मौजूद थे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.