Bihar, Darbhanga Election 2020: दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर बोले- बिहार में चल रही एनडीए की लहर, महागठबंधन है भयभीत
Bihar Darbhanga Election 2020 दरभंगा के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र में एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं की हुई बैठक। कार्यकर्ताओं से सांसद ने किया संवाद। गोपालजी ठाकुर ने कहा कि आज पूरे देश में विकास की हवा चल रही है। बिहार में एनडीए की लहर है।
दरभंगा, जेएनएन। जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं की बैठक सिधौली स्थित एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी डॉ. रामचन्द्र प्रसाद के आवास पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार चौधरी की अध्यक्षता व जिला उपाध्यक्ष संजीव साह के संचालन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर ने कहा कि आज पूरे देश में विकास की हवा चल रही है। बिहार में एनडीए की लहर है। महागठबंधन भयभीत है। जिसके कारण उनके नेता अनाप-शनाप बोल रहे हैं।
उन्होंने राजद-कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि अब लालटेन का जमाना नहीं है। जमाना एलईडी का है। अब लालटेन नहीं चलेगा। इस दौरान जदयू दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामप्रवेश पासवान ने कहा कि विकास की रफ्तार तेज करने के लिए बिहार में एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन की सरकार बनाएं जाने की अपील की।
दरभंगा जिला विधानसभा प्रभारी हरि सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने सबका साथ, सबका विकास करने का काम किया है। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह हायाघाट विधानसभा प्रभारी संजीव साह, जदयू कार्यकारी जिलाध्यक्ष डॉ अंजीत चौधरी, अशोक कुमार बादल, रवीन्द्र यादव,सियाराम चौधरी, पारसनाथ चौधरी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कैलाश ठाकुर, शिवशंकर ङ्क्षसह, रवीन्द्र चौपाल, कृष्णभगवान झा, चन्देश्वर लालदेव, राजेश कुमार चौधरी, मुकेश कुमार चौधरी, विकास यादव, त्रिलोकनाथ राय, प्रशांत कुमार आदि मौजूद थे।