Move to Jagran APP

Darbhanga Flight Service News: बेंगलुरु और मुंबई के लिए नई फ्लाइट, नया टाइम टेबल आज से लागू

Darbhanga Airport Timetable दरभंगा एयरपोर्ट प्रबंधन ने अक्टूबर तक के लिए फ्लाइट शेड्यूल जारी कर दिया है। अब यहां से बेंगलुरु और मुंबई के लिए एक-एक अतिरिक्त फ्लाइट होगी। हालांकि पुणे और हैदराबाद की फ्लाइट को बंद कर दिया गया है।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 20 May 2021 06:04 AM (IST)Updated: Thu, 20 May 2021 06:04 AM (IST)
Darbhanga Flight Service News: बेंगलुरु और मुंबई के लिए नई फ्लाइट, नया टाइम टेबल आज से लागू
दरभंगा एयरपोर्ट प्रबंधन ने अक्टूबर तक के लिए अपना फ्लाइट शेड्यूल जारी कर दिया है।

मुजफ्फरपुर, ऑनलाइन डेस्क। कोरोना महामारी के इस बुरे वक्त में उत्तर बिहार के लोगों के लिए एक खुशखबरी है। खासकर, वैसे लोगों के लिए जो इस क्षेत्र के तो हैं, लेकिन बेंगलुरु व मुंबई जैसी जगहों पर रहकर काम कर रहे हैं। उनको अपने स्वजनों से मिलने के लिए आने और जाने के लिए अब एक और विकल्प उपलब्ध होगा। तात्पर्य यह कि दरभंगा एयरपोर्ट से सेवा प्रदाता कंपनी स्पाइसजेट ने बेंगलुरु व मुंबई के लिए एक-एक अतिरिक्त उड़ान शुरू की है। हालांकि हैदराबाद और पुणे की उड़ान को बंद कर दिया है। यह जानकारी दरभंगा एयरपोर्ट के ट्विटर अकाउंट से दी गई है। 

prime article banner

यह भी पढ़ें: Chandra Grahan Date & Time:  ग्रहणकाल के दौरान कतई न करें ये भूल

 

दरभंगा एयरपोर्ट प्रबंधन ने अक्टूबर तक के लिए अपना फ्लाइट शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें उड़ानों की संख्या तो 16 ही रखी गई है, लेकिन कुछ नई सेवाएं शुरू की गई हैं तो कुछ को बंद भी किया गया है। कोरोना काल विमानन क्षेत्र के लिए सबसे बुरा माना जा रहा है, लेकिन दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों की बेहतर आवाजाही के कारण सेवाएं नियमित रूप से चल रही हैं। नए टाइम टेबल पर गौर किया जाए तो अहमदाबाद, दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता की नियमित फ्लाइट के अतिरिक्त अब बेंगलुरु और मुंबई के लिए एक-एक और फ्लाइट होगी। हालांकि मुंबई के लिए यह कोई पहली बार ऐसा नहीं किया जा रहा है। इससे पहले भी इसकी घोषणा की गई थी, कुछ दिनों के लिए दूसरी फ्लाइट मुंबई से आई भी, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर की बढ़ती रफ्तार के कारण इस पर ब्रेक लग गया। अब इसे नए सिरे से आरंभ किया गया है। हां, बेंगलुरु के लिए नई फ्लाइट की शुरुआत थोड़ा जरूर चौंका रही है। बेंगलुरु वाली नई फ्लाइट (SG693)सुबह 9:30 बजे बेंगलुरु से उड़कर दोपहर 12:15 बजे दरभंगा पहुंचेगी। यही दरभंगा से 12:45 बजे उड़कर दोपहर बार 3:25 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। इसी तरह से मुंबई की नई फ्लाइट (SG115)मुंबई से दोपहर बाद 1:30 उड़कर 3:50 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वही शाम को दरभंगा से 4:20 बजे उड़ेगी और 7:15 बजे मुंबई पहुंचेगी।

दिल को थोड़ी राहत देने वाली इन सूचनाओं के अतिरिक्त एक सूचना यह भी है कि हैदराबाद और पुणे के लिए जो उड़ान शुरू की गई थी, उसे नई व्यवस्था में बंद कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि कोविड की वजह से इन रूटों पर यात्रियों की संख्या बहुत कम रह रही थी। स्थिति में सुधार के साथ इसे फिर से आरंभ किया जा सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.