दरभंगा में चचेरे भाई ने दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, गर्भवती होने पर शादी से इन्कार
दरभंगा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चचेरे भाई ने शादी का वादा कर दुष्कर्म किया। विवाद बढ़ने के बाद पंचायत हुई। आरोपित ने गांव में हुई पंचायत को मानने से किया इन्कार पीडि़ता के घर पर किया गया हमला
दरभंगा, जासं। सदर थानाक्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता के गर्भवती होने पर आरोपित ने शादी करने से इन्कार कर दिया है। परेशान होकर पीडि़ता ने आरोपित के खिलाफ महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया है कि उसके चचेरा भाई मो. जमील घर में अकेला देखकर घर में घुसकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर चाकू निकाल लिया। कहा-जान से मार देंगे। डर जाने के बाद जमील ने दुष्कर्म ही नहीं किया बल्कि, अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाया। इसके सहारे जब-तब दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर हर बार शादी करने का वादा करता रहा। पांच माह की गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर आरोपित गर्भपात कराने की बात कहने लगा। इसके बाद घटना की जानकारी स्वजनों को दी। मामले को जब पंचायत हुई तो आरोपित सहित उसके स्वजनों ने पंच की बातों को मानने से इन्कार कर दिया। कहा- इसके साथ शादी नहीं होगी। पंच के जाने के बाद जमील सहित उसके परिवार के लोगों ने मेरे घर पर हमला कर दिया। थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
देवर ने की दुष्कर्म की कोशिश, अब दे रहा तलाक दिलाने की धमकी
दरभंगा। केवटी थानाक्षेत्र में दहेज नहीं मिलने पर विवाहिता के साथ देवर ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। नाकाम होने पर अब तलाक दिलाने का धमकी दे रहा है। मामले को लेकर पीडि़ता व बहादुरपुर थानाक्षेत्र महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीडि़ता ने कहा कि उसकी शादी केवटी थानाक्षेत्र के एक गांव में 21 सितंबर 2018 को काजी मो. अली अकबर के साथ हुई। कुछ ही दिनों के बाद पति सहित ससुराल के लोग दहेज की मांग करने लगे। विरोध करने पर सभी प्रताडि़त करने लगे। इस बीच 20 नवंबर 2011 को उसके पति अरब चले गए। इसके बाद दहेज को लेकर देवर, सास, ननद आदि हमेशा मारपीट करने लगे। इसका फायदा देवर मो. अनवर उठाना चाहा। रात्रि में दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध के कारण वह नाकाम रहा। इसके बाद साजिश रचकर 26 नवंबर 2018 को मारपीट कर घर से भगा दिया। तब से पीडि़ता अपने पति के आने का इंतजार कर रही है। लेकिन, अब तक न तो पति आया और न ही ससुराल वाले उसे स्वीकार करने को तैयार हैं। देवर धमकी है कि मेरी बात नहीं मानी, अब तुम्हें तलाक दिला देंगे। थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।