मुजफ्फरपुर: सकरा में आपसी विवाद में चचेरे भाई ने की 20 राउंड फायरिंग, जानिए मामला...
मुजफ्फरपुर के सकरा थाना के बरियापुर ओपी के गोपालपुर गांव में रविवार शाम की घटना। घटनास्थल से पुलिस को मिला तीन खोखा।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। सकरा थाना के बरियारपुर ओपी के गोपालपुर गांव में आपसी विवाद में चचेरे भाई ने लगभग 20 राउंड फायरिंग की। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव गूंज उठा। अफरातफरी मच गई। दहशत में लोग इधर-उधर भागने लगे। इस फायङ्क्षरग में किसी के घायल या मरने की सूचना नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से तीन खोखा मिला है। इस मामले में गुड्डू कुमार ने अपने चचेरे भाई प्रशांत गौरव सहित चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
यह हुई घटना
गुड्डू कुमार ने बताया कि वह ऑटा चक्की चलाता है। रविवार की दोपहर उसका अपने चचेरे भाई व उसके स्वजनों ने विवाद हो गया। उस दौरान मारपीट हुई। शाम चार बजे प्रशांत व उसके स्वजन उसके घर पर चढ़ आया। वह वहां ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। उसने लगभग 20 राउंड फायङ्क्षरग की। गुड्डू ने बताया कि घर में छुपकर उसने जान बचाई। उसने बताया कि प्रशांत आपराधिक प्रवृति का युवक है। गांव व आसपास के असामाजिक तत्वों से उसका जुड़ाव है। गांव में अक्सर वह हथियार का प्रदर्शन करता रहता है।
घटना के संबंध में बरियापुर ओपी अध्यक्ष एलके गुप्ता ने कहा कि आपसी विवाद में फायरिंग की घटना घटी है, लेकिन 20 राउंड फायङ्क्षरग का साक्ष्य नहीं मिला है। घटनास्थल से तीन खोखा मिला है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।