ससुराल में सौंदर्य प्रसाधन कारोबारी ने करंट लगा खुद को जलाया, यह रहा घटना की वजह
नगर थाना क्षेत्र के पुरानी गुदरी बीबीजान लेन में रविवार की घटना कारोबारी के अपने भाई ने ससुराल वालों पर करंट लगाकर मारने का लगाया आरोप। वह मूलरूप से बगहा पुलिस जिला के रामनगर का रहने वाला था।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। नगर थाना क्षेत्र के पुरानी गुदरी के बीबीजान लेन में रविवार की सुबह सौंदर्य प्रसाधन सामान के कारोबारी नीतीश कुमार जैन(45) ने कमरे में करंट लगाकर खुदकुशी कर ली। करंट से वह ङ्क्षजदा ही जल गया। वह मूलरूप से बगहा पुलिस जिला के रामनगर का रहने वाला था। पिछले एक साल से बीबीजान लेन स्थित ससुराल में पत्नी के साथ रहता था। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया। नीतीश के बड़े भाई राजकुमार जैन ने नगर थाने में आवेदन दिया है। इसमें ससुराल वालों पर प्रताडि़त करने व करंट लगाकर मारने का आरोप लगाया है। बताया कि एक साल पहले तक उसके भाई का अपनी पत्नी से अच्छा संबंध नहीं था। नगर थानेदार ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों की ङ्क्षबदु पर जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चलेगा।
पांच साल पहले हुई थी शादी
कारोबारी नीतीश कुमार जैन की शादी बीबीजान लेन निवासी पवन कुमार सराफ की बेटी सरिता से पांच साल पहले हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दंपती में मनमुटाव हो गया। इसके बाद पत्नी अपने मायके आ गई। मामला परिवार न्यायालय में भी गया। एक साल पहले दोनों परिवारों के बीच सुलह हो गया। रोजगार के लिए ससुराल वालों ने कॉस्टमेटिक का कारोबार शुरू करा दिया जो वह साला के साथ मिलकर कर रहा था।
जोरदार आवाज के साथ घर से निकलने लगा धुआं
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह नौ बजे पवन कुमार सराफ के मकान की ऊपरी मंजिल से जोरदार आवाज के साथ धुआं निकलने लगा। नीतीश कुमार जैन की पत्नी सरिता व उसका साला दोनों जब कमरे में पहुंचे तो उस वक्त नीतीश जलने की वजह से छटपटा रहा था। वहां पहुंचे लोगों ने पानी डालकर आग बूझाया।
कहा था कि काम के सिलसिले में निकलना है बाहर
नगर थानाध्यक्ष ने नीतीश की पत्नी सरिता देवी, साला व ससुर से पूछताछ की। पत्नी ने बताया कि वह उस समय पूजा की तैयारी की रही थी। ससुर ने बताया कि वह पूजा के लिए गोबर लाने घर के बाहर गए थे। हालांकि सुबह में नीतीश से बातचीत हुई थी। उसने बताया था कि काम के सिलसिले में बाहर निकलना है। पुलिस छानबीन में यह बात सामने आई है कि कमरे में पलंग, कपड़ा व अन्य सामान नहीं जला था। स्वीच बोर्ड के पास जलने का काला धब्बा व फर्श पर राख आदि मिला।