बेसहारा पशु के हमले से महिला की मौत मामले में नगर विकास मंत्री, मेयर व आयुक्त के खिलाफ परिवाद Muzaffarpur News
राज्य के नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा महापौर सुरेश कुमार व नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा को आरोपित किया गया है। यह परिवाद अधिवक्ता सुशील कुमार सिंह ने दाखिल किया है।
By Ajit KumarEdited By: Published: Sat, 03 Aug 2019 02:47 PM (IST)Updated: Sat, 03 Aug 2019 02:47 PM (IST)
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। शहर स्थित मुगलिया रोड में बेसहारा पशु के हमले से महिला पुष्पा देवी की मौत मामले में सीजेएम एसके तिवारी के कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया है। इसमें राज्य के नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा, महापौर सुरेश कुमार व नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा को आरोपित किया गया है। यह परिवाद अधिवक्ता सुशील कुमार सिंह ने दाखिल किया है। सीजेएम ने परिवाद को सुनवाई पर रखा है ।
इसमें कहा गया है कि नगर निगम क्षेत्र में बेसहारा पशुओं की भरमार है। इससे आम नागरिकों को काफी परेशानी होती है। इसके हमले से आमलोग हमेशा जख्मी होते रहते हैं। शुक्रवार को एक निजी स्कूल के सामने महिला पुष्पा देवी पर बेसहारा पशु ने हमला कर दिया। जिससे वे नाला में जा गिरीं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। आरोपितों की कर्तव्यहीनता व लापरवाही से यह घटना घटी है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें