Sushant singh Rajput Case: बिहार में रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट पर मुकदमा, लगाए गंभीर आरोप
Sushant Singh Rajput Case सुशांत की मौत मामले में रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट के खिलाफ मुजफ्फ्फरपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। क्या है मामला जानए इस खबर में।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Sushant Singh Rajput Case: बिहार के मुजफ्फरपुर में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और निर्माता महेश भट्ट (Mahesg Bhatt) के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) के न्यायालय में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें शिकायतकर्ता कुंदन कुमार ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत (Sushant Singh Rajput Death) के मामले में उक्त दोनों के नाजायज संबंध (Illicit Relation) को जिम्मेदार माना है। कुंदन के अनुसार उन्हें फेसबुक के माध्यम से सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की जानकारी मिली। इसके बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और निर्माता महेश भट्ट की कई अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं।
रिया के नाजायज संबंध आहत हो किया सुसाइड
परिवाद में कुंदन कुमार ने कहा है कि 15 जून को वे अपना फेसबुक अकाउंट देख रहे थे। तो पता चला कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी कर ली है। रिया चक्रवर्ती फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की प्रेमिका थी और उनके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इस दौरान रिया ने सुशांत को मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया। इसके साथ ही रिया का रिश्ता फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट से भी था। जिससे सुशांत सिंह राजपूत बेहद मर्माहत हुए और 14 जून को खुदकुशी कर ली।
महेश भट्ट पर लगाया अश्लीलता के प्रसार का आरोप
रिया और महेश भट्ट का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महेश भट्ट ने अपनी बेटी के संबंध में भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे समाज मे अश्लीलता फैलती है। दोनों के क्रियाकलापों से उन्हें पीड़ा पहुंची है।
क्या है पूरा मामला, जानिए
विदित हो कि सुशांत का शव 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके फ्लैट में मिला था। प्रथमदृष्टयर इसे सुसाइड माना गया। इसके बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की, जिससे असंतुष्ट सुशांत कि पिता ने पटना में रिया चक्रवर्ती सहित कई लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करा दी। घटना को नेपोटिज्म कर नजर से भी देखा गया। मामले ने राजनीतिक तूल भी पकड़ा। अंतत: बिहार की सरकार की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने सीबीआइ जांच का आदेश दिया। इसपर सुप्रीम काेर्ट ने भी मुहर लगा दी। इसके बाद इस मामले की जांच सीबीआइ कर रही है।